फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Liquor of 17 million rs. recovered

17 लाख की शराब बरामद, ट्रक में लदी थी 480 पेटी गोवा में बनी अंग्रेजी शराब

Tue, 06 Sep 2016 05:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 06 Sep 2016 05:26 AM IST
विज्ञापन
Liquor of 17 million rs. recovered
- फोटो : Getty

एसओजी टीम ने सोमवार को सुखपुरा थाना क्षेत्र के नगरी गांव के एक फार्म हाउस पर छापा मार कर 480 पेटी शराब बरामद किया है। गोवा निर्मित यह शराब फार्म हाउस में खडे़ ट्रक पर लदे एक वाटर फिल्टर में छिपा कर रखी गई थी। बरामद शराब की कीमत करीब 17 लाख रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनके चार साथी फरार हो गए।

विज्ञापन


अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गोवा निर्मित 480 पेटी अंग्रेजी शराब एक ट्रक में लादकर सुखपुरा क्षेत्र के नगरी गांव स्थित समर बहादुर सिंह उर्फ बब्लू सिंह फार्म हाउस में जा रही है। इसके बाद सीओ सिटी केसी सिंह, एसओजी प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला और टीम ने फार्म हाउस पर छापा मारा।
विज्ञापन


फार्म हाउस को चारों ओर से घेर कर टीम अंदर घुसी तो वहां एक ट्रक दिखा। ट्रक में वाटर फिल्टर मशीन सबसे आगे रखी थी। उसे खोला गया तो उसके अंदर से 480 पेटी गोवा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब मालिक समेत चार आरोपी भागने में सफल

Liquor of 17 million rs. recovered
इस मामले में पुलिस ने सुखपुरा थाना क्षेत्र के तपनी निवासी अखिलेश कुमार यादव पुत्र परमात्मा यादव, शहर कोतवाली के परमंदापुर निवासी मो. एहसान पुत्र फैय्याज अहमद, सुखपुरा थाना क्षेत्र के नोनिया छपरा निवासी शिवदयाल यादव पुत्र काशी नाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

जबकि शराब मालिक व सुखपुरा थाना क्षेत्र के नगरी गांव निवासी संजय गिरि पुत्र गुट्टूर गिरि समेत चार आरोपी भागने में सफल हो गए। सुखपुरा पुलिस हत्या के एक मामले में अखिलेश यादव की तलाश काफी दिनों से कर रही थी। 

फार्म हाउस में लंबे समय से चल रहा था यह धंधा 

Liquor of 17 million rs. recovered

थाना क्षेत्र के नगरी गांव स्थित समर बहादुर सिंह के फार्म हाउस से अवैध शराब का धंधा काफी दिनों से चल रहा था। एसपी के मुताबिक नगरी गांव का ही संजय गिरि पुत्र गुट्टूर गिरि हरियाणा प्रांत के रोहतक से अंग्रेजी शराब अवैध रूप लाता था। इसे वह समर बहादुर सिंह के फार्म हाउस में रखता था।

यहां इसमें नौशादर, नमक, यूरिया, फिटकरी आदि मिलाकर इसके छोटे-छोटे पाउच बनाए जाते थे। इसके बाद इसे  बेचने के लिए खास ठिकानों पर भेज दिया जाता था। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने ट्रक के पिछले हिस्से में वाटर फिल्टर रख दिया था।

जिसकी फर्जी बिल्टी हरियाणा के रोहतक से बलिया के निरंजनी आश्रम में दान के लिए बनाकर भेजी गई थी, ताकि पुलिस को भी यह शक न हो कि इसमें शराब जा रही है। इसके पीछे बड़ा नेटवर्क होने की आशंका है। आबकारी विभाग में भी इन शराब माफियाओं की पकड़ है, 

सात माह पूर्व भी पकड़ी गई था एक ट्रक शराब
खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिड़सर गांव स्थित निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक स्कूल से सात माह पूर्व अरुणांचल प्रदेश निर्मित एक ट्रक शराब पुलिस ने पकड़ी थी। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed