फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lionel Messi treats fans in Hyderabad with his electrifying presence meets Telangana CM Revanth Rahul Gandhi

Lionel Messi: हैदराबाद में मेसी की मौजूदगी से फैन्स में जबरदस्त उत्साह, राहुल गांधी ने भी की मुलाकात

Sun, 14 Dec 2025 12:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 14 Dec 2025 12:02 AM IST
सार

लियोनेल मेसी अपने भारत दौरे के दूसरे पड़ाव पर शनिवार को हैदराबाद पहुंचे। हैदराबाद में मेसी ने एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया। हैदराबाद में मेसी ने सीएम रेवंत रेड्डी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन
Lionel Messi treats fans in Hyderabad with his electrifying presence meets Telangana CM Revanth Rahul Gandhi
हैदराबाद में लियोनेल मेसी के साथ राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार की रात फुटबॉल के फैंस के दिलों-दिमाग पर अपनी अमिट छाप छोड़ गई। दरअसल स्टेडियम में मौजूद लोग फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी की मौजूदगी के गवाह बने। लियोनेस मेसी इन दिनों भारत दौरे पर हैं और कोलकाता के बाद मेसी शनिवार को हैदराबाद पहुंचे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मेसी ने भारत में मिले प्यार के लिए दिया धन्यवाद
मेसी ने हैदराबाद में एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लिया। इस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मौजूद रहे। मेसी ने इस दौरान फुटबॉल भी खेला और दर्शकों का मनोरंजन किया। एग्जीबिशन मैच के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मेसी को सम्मानित किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। मेसी ने एग्जीबिशन मैच के बाद कहा, 'सभी को हेलो। मैं इस प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। सच कहूं तो, यहां आने से पहले, इस पूरे समय के दौरान, पिछले विश्व कप के दौरान मैंने बहुत कुछ देखा। हां, आपके स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत में आपके साथ ये दिन बिताना हमारे लिए सम्मान की बात है। इसलिए मैं बहुत आभारी हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम में हुआ हंगामा
मेसी के भारत दौरे की शुरुआत कोलकाता से हुई, लेकिन खराब व्यवस्था के कारण कोलकाता के कार्यक्रम में माहौल गर्म हो गया। सॉल्ट लेक स्टेडियम से मेसी के जल्दी चले जाने से फैंस नाराज हुए और उन्होंने जमकर बवाल काटा। हालांकि, इसके बाद मेसी कोलकाता से हैदराबाद पहुंचे जहां उन्होंने एग्जीबिशन मैच में हिस्सा लिया। 

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों पर 450+ ड्रोन से हमले, रूस ने 30 मिसाइलें भी दागीं; बिजली-पानी ठप

अब मेसी रविवार को मुंबई दौरे पर जाएंगे। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं और अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम के भीतर पानी की बोतलें, धातु की वस्तुएं और सिक्के ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस ने कहा कि इनके साथ ही भीड़ पर नजर रखने के लिए वॉच टावर भी लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed