फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   like up now 4 more states crack down on meat shops

यूपी-झारखंड के बाद अब इन चार राज्यों में लगे अवैध मीट की दुकानों पर ताले

Wed, 29 Mar 2017 08:54 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 29 Mar 2017 08:54 AM IST
विज्ञापन
like up now 4 more states crack down on meat shops
- फोटो : Times of India

उत्तर प्रदेश में बिना लाइसेंस के चल रही मीट शॉप को बंद करने की मुहिम को अब देश के और चार राज्य भी अपना रहे हैं। बीजेपी शासित प्रदेश मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तराखंड में लगातार

विज्ञापन

छानबीन करके गैरकानूनी मीट शॉप पर ताला लगाए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले झारखंड में भी गैरकानूनी बूचड़खानों पर गाज गिरी है। 

जयपुर नगर निगम की ओर से बताया गया कि ऐसी करीब 4000 गैरकानूनी दुकाने हैं, जिन्हें अप्रैल तक बंद किया जाना है। वहीं मीट व्यापारियों का कहना है कि इनमें 950 दुकानें ऐसी हैं, जो कि मान्यता प्राप्त हैं, लेकिन प्रशासन ने पिछले 31 मार्च से उनके लाइसेंस रिन्यू नहीं किए हैं।
विज्ञापन


न्यू जयपुर मीट एसोशियएशन का कहना है कि ये लाइसेंसों के रिन्यू न होने में हमारी कोई गलती नहीं है, हमारी याचिकाओं को स्वीकार ही नहीं किया गया। हम जेएमसी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जेएमसी के सूत्रों ने कहा कि जिन दुकानों के पास लाइसेंस है, उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा, पर गैरकानूनी दुकानों पर ताला लग कर रहेगा।

'नवरात्रों को ध्यान में रखकर आ रही हैं शिकायतें'

like up now 4 more states crack down on meat shops
meat shop new

वहीं उत्तराखंड के हरिद्वार में छापेमारी के दौरान छह में तीन दुकाने ऐसी मिली जो गैरकानूनी ढंग से चल रही थी। हरिद्वार के एसएसपी कृष्णा कुमार ने कहा कि लोगों की शिकायतों के बाद ये कदम उठाए जा रहे हैं। खासतौर पर ये शिकायत नवरात्रों को ध्यान में रखकर की गई हैं। उन्होंने कहा कि गैरकानूनी ढंग से चल रहे बूचड़खानों को बख्शा नहीं जाएगा।

कुछ ऐसा ही हाल छत्तीसगढ़ का भी है, जहां रायपुर नगर निगम जोन-2 के कमीश्नर आरके डोंगरे ने तीन दिन में ऐसी 11 दुकानों पर ताला लगवाया है। इंदौर नगर निगम का कहना है कि उन्हें लगातार ऐसी दुकानों को लेकर शिकायतें आ रही थी और जब छापेमारी के लिए पहुंचा गया, तो देखा कि मीट खुले में बेचा जा रहा था। इतना ही नहीं दुकानों की हालत भी खासी खस्ता थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed