फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Like planes, we will use special technique in trains

हादसे रोकने के लिए विमानों की तरह ट्रेनों में सेंसर नॉड का इस्तेमाल

Sun, 04 Sep 2016 06:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Sep 2016 06:09 AM IST
विज्ञापन
Like planes, we will use special  technique in trains

विमान के ब्लैक बॉक्स की तरह ही ट्रेनों में भी वायरलेस सेंसर नॉड लगाने पर विचार हो रहा है। इस यंत्र से रेलवे ट्रैक के नीचे से खिसक रही मिट्टी, ट्रैक फ्रैक्चर होने, कोच में तकनीकी खराबी की सूचना से दुर्घटना रोकने में मदद मिलेगी। कोच में खराबी की जांच में ज्यादा वक्त भी जाया नहीं होगा। पहले चरण में 7800 कोच में यह सेंसर लगेगा।

विज्ञापन


ट्रेन हादसे रोकने के लिए रेलवे ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेने की योजना बनाई है। न्यूयार्क व यूके की ट्रेनों में इस प्रकार के सेंसर यंत्र का इस्तेमाल किया जाता है। भारत में भी वैसे ही सेंसर लगाने की कवायद हो रही है। यूके की पोचन कंपनी इसकी पहल कर रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका टेंडर जारी कर भारतीय रेल में भी सेंसर नॉड का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


जीपीआरएस युक्त इस सेंसर से चार महीने पहले ही रेलवे ट्रैक में तकनीकी खामियों का पता चल जाएगा। इसे ट्रेन के पहिये में लगाया जाएगा। जो कोच में कमियों के साथ ही रेलवे ट्रैक में हो रही गड़बड़ी से भी रेलवे अधिकारियों को अवगत करा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

​एक सेंसर की उम्र बीस साल तक होगी

Like planes, we will use special  technique in trains

ट्रेन के कंपन से स्वत: रिचार्ज होगा यंत्र
रेलवे बोर्ड अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस सेंसर की कीमत तीस हजार रुपये होगी, लेकिन कंपनी से तकनीकी भी साझा करने का करार किया जाएगा। तकनीक मिलने से इसकी कीमत पंद्रह हजार रुपये होगी और भारत में ही सेंसर नॉड बन सकेगा।

एक सेंसर की उम्र बीस साल तक होगी। जिसकी खासियत यह भी होगी कि इसमें बैट्री का इस्तेमाल नहीं होगा। ट्रेन के कंपन से यह सेंसर ऑटोमेटिक रिचार्ज होगा। जीपीआरएस युक्त होने के कारण इसका पूरा डेटा लोकोमोटिव के पास होगा।

​वायरलेस सेंसर नॉड
30 हजार रुपये होगी शुरुआती कीमत
20 साल तक होती है एक यंत्र की उम्र
15 हजार तक हो जाएगी कीमत तकनीक मिलने के बाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed