फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Like Mukesh Ambani, Lakshmi Mittal also save his younger brother

कर्ज संकट मामला: मुकेश अंबानी की तरह लक्ष्मी मित्तल ने भी छोटे भाई को बचाया

Wed, 27 Mar 2019 05:25 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 27 Mar 2019 05:25 AM IST
विज्ञापन
Like Mukesh Ambani, Lakshmi Mittal also save his younger brother
लक्ष्मी मित्तल (फाइल)

कर्ज संकट मामले में आरआईएल प्रमुख मुकेश अंबानी ने जिस तरह छोटे भाई अनिल अंबानी की मदद की थी, उसी तर्ज पर स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल ने भाई को बचाया है। उन्होंने एसटीसी के साथ कर्ज मामले में छोटे भाई प्रमोद मित्तल को 1600 करोड़ रुपये दिए।

विज्ञापन


स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन के साथ कर्ज बकाया मामले में प्रमोद मित्तल को 2,210 करोड़ रुपये का बकाया चुकाना था। कानूनी शिकंजा बढ़ते देख बड़े भाई लक्ष्मी मित्तल ने मदद को हाथ आगे बढ़ाया और उन्हें 1600 करोड़ की आर्थिक मदद दी। ग्लोबल स्टील होल्डिंग के मालिक प्रमोद मित्तल ने कहा कि मैं बड़े भाई लक्ष्मी मित्तल की मदद के लिए बहुत आभारी हूं। इससे मुझे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत बचाव में मदद मिली। 
विज्ञापन


यह दर्शाता है कि मुश्किल परिस्थितियों में परिवार का साथ होना आपको मजबूती देता है। गौरतलब है कि मित्तल ब्रदर्स 1994 में कारोबारी प्रतिस्पर्धा के चलते अलग हो गए थे। पिछले दिनों उनकी कंपनी ग्लोबल स्टील होल्डिंग ने सरकारी कंपनी एसटीसी के साथ बकाया भुगतान को लेकर डिफाल्ट किया था, जिसके बाद प्रमोद मित्तल के खिलाफ कई मामले दायर किए गए थे। हालांकि, बड़े भाई की मदद के बाद उनकी कंपनी को एसटीसी के 2,210 करोड़ का बकाया चुकाने में सफलता पा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले सप्ताह आरकॉम के चेयरमैन अनिल अंबानी को स्वीडिश कंपनी एरिक्सन के साथ बकाया विवाद में जेल जाने की नौबत आ गई थी। तब बड़े भाई मुकेश अंबानी ने उन्हें 450 करोड़ रुपये देकर बचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed