{"_id":"5ff23eab8ebc3e3b8e1851e8","slug":"life-line-express-train-equipped-with-operation-theater-provides-free-treatment-to-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन थिएटर से लैस ‘लाइफ लाइन एक्सप्रेस’ ट्रेन में होता है मरीजों का मुफ्त इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ऑपरेशन थिएटर से लैस ‘लाइफ लाइन एक्सप्रेस’ ट्रेन में होता है मरीजों का मुफ्त इलाज
Mon, 04 Jan 2021 03:31 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 04 Jan 2021 03:31 AM IST
विज्ञापन
लाइफ लाइन एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की इकलौती और दुनिया की पहली अस्पताल ‘लाइफ लाइन एक्सप्रेस’ ट्रेन ऑपरेशन थिएटर समेत तमाम सुविधाओं से लैस है। यह मौजूदा समय में असम के बदरपुर स्टेशन पर तैनात है। इसमें मरीजों का मुफ्त में इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
रेल मंत्रालय के अनुसार, अत्याधुनिक उपकरणों और डॉक्टरों की टीम से लैस ट्रेन में दो आधुनिक ऑपरेशन थिएटर व पांच ऑपरेटिंग टेबल समेत मरीजों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। मंत्रालय ने ट्वीट कर इस ट्रेन की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने कोरोना महामारी के दौरान खाद्यान्न को एक जगह से दूसरे स्थान पर पहुंचाया तो कोविड-19 कोच भी तैयार किए। इतना ही हाल ही में रेलवे ने किसान एक्सप्रेस चलाकर चलता फिरता कोल्ड स्टोरेज के संचालन में भी कामयाबी हासिल की। साथ ही रेलवे के इंजीनियरों ने ऑटोमेटिक टिकट चेकिंग मशीन, मेडिकल असिस्टेंट रोबोट, पीपीई किट, मास्ट, सैनिटाइजर समेत कई उपकरण भी तैयार किए।
विज्ञापन