फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lets pray for the successful soft landing Mood at ISRO for Chandrayaan two

चंद्रयान-2 पर इसरो का मूड: "चलिए सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना करें"

Thu, 05 Sep 2019 03:54 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 05 Sep 2019 03:54 PM IST
सार

  • पूरे देश के लिए सात सितंबर का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। 
  • चंद्रयान-2 चांद की सतह पर उतरेगा। 
  • सभी चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
  • सभी को सफलता की पूरी उम्मीद है।

विज्ञापन
Lets pray for the successful soft landing Mood at ISRO for Chandrayaan two
चंद्रयान-2 मिशन - फोटो : PTI

विस्तार

पूरे देश के लिए सात सितंबर का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। इस दिन चंद्रयान-2 चांद की सतह पर उतरेगा। इसरो का मूड भी इस वक्त कुछ ऐसा ही है, कि इस मिशन की सफलता है कि लिए प्रार्थना की जाए। शनिवार के शुरुआती घंटों में नियोजित चंद्रमा की सतह पर "विक्रम" मॉड्यूल की सॉफ्ट लैंडिंग का हर कोई इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


इस मिशन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि "इसपर कोई ज्यादा बोलना नहीं चाहता। इवेंट खत्म होने दें। हर किसी का दिमाग केवल उस पर है जो (चंद्रयान -2) अंतरिक्ष यान और लैंडर ('विक्रम') में हो रहा है। चलो सभी सफल सॉफ्ट-लैंडिंग के लिए प्रार्थना करते हैं।" 
विज्ञापन


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवान ने हाल ही में कहा था कि अंतरिक्ष एजेंसी ने मिशन की सफलता के लिए "मानवीय रूप से हर संभव प्रयास किया है"। शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने भी सफलता को लेकर विश्वास व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दशक से अधिक समय तक चंद्रयान -1 मिशन का नेतृत्व करने वाले इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नैयर का कहना है, "यह एक उल्लेखनीय घटना (सॉफ्ट-लैंडिंग) होने जा रही है और हम सभी इसके लिए तत्पर हैं। मुझे यकीन है कि यह 100 फीसदी सफल होगा।" इसरो के एक अन्य पूर्व अध्यक्ष ए एस किरण कुमार ने प्रस्तावित सॉफ्ट-लैंडिंग को बहुत ही महत्वपूर्ण संचालन में से एक बताया है।

किरण कुमार ने कहा, "अब तक जो कुछ भी किया गया है उसकी तुलना में अब हम सबसे महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर रहे हैं, अब तक सभी चीजें योजना के अनुसार हुई हैं और उम्मीद है कि हर चीज योजना के अनुसार ही चलेगी।"


चंद्रयान -1 के परियोजना निदेशक और मंगलयान मार्स ऑर्बिटर मिशन के कार्यक्रम निदेशक एनादुराई ने कहा है कि इसरो को 40 से अधिक जीईओ (जियोसिंक्रोनस इक्वेटोरियल ऑर्बिट) मिशन का अनुभव है। मुझे यकीन है कि इसकी सॉफ्ट लैंडिंग होगी। उन्होंने कहा कि इसरो ने लॉन्च से पहले कई टेस्ट किए थे और वह उनमें से कुछ में समीक्षा टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed