{"_id":"5d70e2688ebc3e93b85d0a0b","slug":"lets-pray-for-the-successful-soft-landing-mood-at-isro-for-chandrayaan-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रयान-2 पर इसरो का मूड: \"चलिए सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना करें\"","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चंद्रयान-2 पर इसरो का मूड: "चलिए सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना करें"
Thu, 05 Sep 2019 03:54 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Thu, 05 Sep 2019 03:54 PM IST
सार
- पूरे देश के लिए सात सितंबर का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है।
- चंद्रयान-2 चांद की सतह पर उतरेगा।
- सभी चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
- सभी को सफलता की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
चंद्रयान-2 मिशन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे देश के लिए सात सितंबर का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है। इस दिन चंद्रयान-2 चांद की सतह पर उतरेगा। इसरो का मूड भी इस वक्त कुछ ऐसा ही है, कि इस मिशन की सफलता है कि लिए प्रार्थना की जाए। शनिवार के शुरुआती घंटों में नियोजित चंद्रमा की सतह पर "विक्रम" मॉड्यूल की सॉफ्ट लैंडिंग का हर कोई इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
इस मिशन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि "इसपर कोई ज्यादा बोलना नहीं चाहता। इवेंट खत्म होने दें। हर किसी का दिमाग केवल उस पर है जो (चंद्रयान -2) अंतरिक्ष यान और लैंडर ('विक्रम') में हो रहा है। चलो सभी सफल सॉफ्ट-लैंडिंग के लिए प्रार्थना करते हैं।"
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवान ने हाल ही में कहा था कि अंतरिक्ष एजेंसी ने मिशन की सफलता के लिए "मानवीय रूप से हर संभव प्रयास किया है"। शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने भी सफलता को लेकर विश्वास व्यक्त किया है।
विज्ञापन
एक दशक से अधिक समय तक चंद्रयान -1 मिशन का नेतृत्व करने वाले इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नैयर का कहना है, "यह एक उल्लेखनीय घटना (सॉफ्ट-लैंडिंग) होने जा रही है और हम सभी इसके लिए तत्पर हैं। मुझे यकीन है कि यह 100 फीसदी सफल होगा।" इसरो के एक अन्य पूर्व अध्यक्ष ए एस किरण कुमार ने प्रस्तावित सॉफ्ट-लैंडिंग को बहुत ही महत्वपूर्ण संचालन में से एक बताया है।
किरण कुमार ने कहा, "अब तक जो कुछ भी किया गया है उसकी तुलना में अब हम सबसे महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर रहे हैं, अब तक सभी चीजें योजना के अनुसार हुई हैं और उम्मीद है कि हर चीज योजना के अनुसार ही चलेगी।"
चंद्रयान -1 के परियोजना निदेशक और मंगलयान मार्स ऑर्बिटर मिशन के कार्यक्रम निदेशक एनादुराई ने कहा है कि इसरो को 40 से अधिक जीईओ (जियोसिंक्रोनस इक्वेटोरियल ऑर्बिट) मिशन का अनुभव है। मुझे यकीन है कि इसकी सॉफ्ट लैंडिंग होगी। उन्होंने कहा कि इसरो ने लॉन्च से पहले कई टेस्ट किए थे और वह उनमें से कुछ में समीक्षा टीम का हिस्सा थे।