सुस्ती : एहतियाती टीकाकरण धीमा, 15 में से 5 टीके ही उपलब्ध, गोदाम में पड़ी 15 लाख खुराकों को मंजूरी का इंतजार
देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 4,255 मामले सामने आए हैं। इसके बाद केरल में 3,419 मामले, दिल्ली में 1,323 मामले, कर्नाटक में 833 मामले और हरियाणा में 625 मामले सामने आए हैं। इन पांच राज्यों को मिलाकर बीते एक दिन में 81.37 फीसदी नए मामले दर्ज हुए हैं। इनमें अकेले महाराष्ट्र से 33.12 फीसदी नए मामले मिले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर टीकाकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, सरकारी आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 15 में से महज पांच टीके लोगों के लिए उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं तीन माह बाद भी देश में एहतियाती टीकाकरण धीमी गति से बढ़ रहा है। हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय प्रयोगशाला में जांच के लिए टीका के नए बैच में करीब पांच गुना कमी भी दर्ज की गई है।
16 जनवरी 2021 से देश में कोरोना रोकने के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सरकार ने अब तक कोविशील्ड, कोवाक्सिन, स्पूतनिक-वी, मॉडर्ना, जायडस, कोर्बोवैक्स, कोवोवैक्स, स्पूतनिक लाइट, जायडस कैडिला को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने की अनुमति दी है। इनके अलावा स्पूतनिक, कोवाक्सिन व जॉनसन की एकल खुराक वाले टीका को भी अनुमति मिली है, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग आयु वर्ग में हो रहा है। वर्तमान में यह सभी टीका कार्यक्रम में शामिल नहीं हैं।
राज्यों को इस साल के आखिर तक पूरा करना होगा कोरोना आपात फंड
केंद्र सरकार ने राज्यों को निर्देश दिए हैं कि इस साल के आखिर तक कोरोना आपात फंड का पूरा इस्तेमाल करें। महामारी में राज्यों की सहायता के लिए आपातकालीन कोविड प्रतिक्रिया पैकेज-2 (ईसीआरपी-2) योजना शुरू की थी, जिसके तहत केंद्र अपनी शत फीसदी हिस्सेदारी राज्यों को भेज चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से राज्यों के अधिकारियों को कहा कि पैकेज के तहत जारी बजट का ज्यादा से ज्यादा उपयोग होना चाहिए। राज्यों को 100% केंद्रीय शेयर राशि जारी कर दी गई है।
लगातार दूसरे दिन देश में 12 हजार से ज्यादा लोग मिले कोरोना संक्रमित
देश में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के नए मामले 12 हजार से ज्यादा मिले हैं जबकि 14 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों में करीब 5.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। बृहस्पतिवार को 12213 नए मामले व 11 की मौत दर्ज की गई थी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 12,847 मामले सामने आए हैं जिसके चलते कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,32,70,577 हो गई। इसके अलावा बीते एक दिन में 7985 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब तक देश में कोरोना से 5,24,817 लोगों की मौत हुई है। वहीं 4,26,82,697 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल देश में कोरोना की रिकवरी दर 98.64 फीसदी है।
मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों की तुलना में रिकवरी कम होने की वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। यह संख्या अब बढ़कर 63,063 हुई। मंत्रालय के अनुसार ये सभी सक्रिय मरीज अपने घर या फिर अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। बीते एक दिन में 4,848 सक्रिय मामलों की वृद्धि हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब जांच का दायरा बढ़ रहा है। बीते दो महीने में यह तीसरी बार है जब एक दिन में पांच लाख से अधिक सैंपल की जांच हुई है। बीते दिन 5.19 लाख सैंपल की जांच में 2.47 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं जिसे दैनिक संक्रमण दर माना जाता है। इसके अलावा साप्ताहिक संक्रमण दर बढ़कर 2.41 फीसदी तक पहुंच गई है। दो दिन पहले यह दर दो फीसदी थी लेकिन अब इसमें 0.41 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
81.37 फीसदी नए मामले सिर्फ पांच राज्यों में
राज्यों की बात करें तो देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के 4,255 मामले सामने आए हैं। इसके बाद केरल में 3,419 मामले, दिल्ली में 1,323 मामले, कर्नाटक में 833 मामले और हरियाणा में 625 मामले सामने आए हैं। इन पांच राज्यों को मिलाकर बीते एक दिन में 81.37 फीसदी नए मामले दर्ज हुए हैं। इनमें अकेले महाराष्ट्र से 33.12 फीसदी नए मामले मिले।