फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Let's talk, Gujarat Congress tells Hardik Patel after his public outburst

गुजरात कांग्रेस में घमासान: जगदीश ठाकोर की हार्दिक पटेल से अपील, जो भी शिकायतें हैं आइए मिलकर बात करें  

Wed, 27 Apr 2022 08:11 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Amit Mandal Updated Wed, 27 Apr 2022 08:11 PM IST
सार

हाल ही में पटेल ने भाजपा की कार्यशैली की प्रशंसा की और राज्य कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की थी। वह लंबे समय से पार्टी नेताओं से नाराजगी जताते रहे हैं। 

विज्ञापन
Let's talk, Gujarat Congress tells Hardik Patel after his public outburst
हार्दिक पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

जरात में आगामी चुनाव के बीच कांग्रेस में मचे घमासान ने पार्टी को चिंता में डाल दिया है। अब आपसी सुलह की कवायद शुरू हो गई है। गुजरात कांग्रेस प्रमुख जगदीश ठाकोर ने बुधवार को कहा कि गुजरात कांग्रेस ने अपने कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल को पार्टी के राज्य नेतृत्व के खिलाफ अपनी शिकायतें सार्वजनिक रूप से जताने और सत्तारूढ़ भाजपा की प्रशंसा करने के बाद मतभेदों को सुलझाने हेतु बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। हार्दिक पटेल कांग्रेस के राज्य नेतृत्व से नाराज हैं और गुजरात में इसके कामकाज पर सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जताते रहे हैं जहां साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

विज्ञापन


ठाकोर बोले, हार्दिक की नाराजगी का पता लगते ही उन्हें फोन किया
ठाकोर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हार्दिक पटेल ने कल ट्वीट किया। जैसे ही मुझे उनके ट्वीट के बारे में पता चला, मैंने उन्हें तुरंत फोन किया और कहा कि हमें आपकी शिकायतों के बारे में मीडिया से पता चला। आइए बैठें और आपकी जो भी शिकायतें हैं, उस पर बात करें। गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब भी उन्हें पार्टी के खिलाफ अपना बयान का पता चला, उन्होंने फोन पर उनसे बात की और इस मामले पर चर्चा करने के लिए कहा।
विज्ञापन


हार्दिक ने व्यस्तता का हवाला देकर बाद में मिलने की बात कही 
ठाकोर ने कहा कि पटेल ने अपनी व्यस्तताओं के बाद उनसे मिलने का आश्वासन दिया है। मैंने उन्हें पिछले हफ्ते और कल फिर से फोन किया था। पिछली बार उन्होंने कहा था कि वह अपने पिता की पुण्यतिथि में व्यस्त हैं। बाद में उन्होंने कहा कि वह सूरत में हैं और जैसे ही इससे मुक्त होंगे, वे मिलेंगे। ठाकोर ने आगे कहा कि मतभेदों को सुलझाने का सबसे अच्छा तरीका बातचीत है, हम और आलाकमान इसी पर विश्वास करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक ने की थी भाजपा की कार्यशेली की तारीफ 
हाल ही में पटेल ने भाजपा की कार्यशैली की प्रशंसा की और राज्य कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की थी। मंगलवार को उन्होंने ट्वीट किया, मैं इस समय कांग्रेस में हूं। मुझे उम्मीद है कि केंद्रीय नेता कोई रास्ता निकालेंगे ताकि मैं कांग्रेस में बना रहूं। कुछ लोग हैं जो चाहते हैं कि हार्दिक कांग्रेस छोड़ दें। वे मेरा मनोबल तोड़ना चाहते हैं। कुछ दिन पहले पटेल ने मीडिया से कहा था, हमें यह स्वीकार करना होगा कि भाजपा द्वारा हाल ही में लिए गए राजनीतिक फैसलों से पता चलता है कि उसके पास बेहतर राजनीतिक निर्णय लेने की क्षमता है। मेरा मानना है कि इसकी प्रशंसा किए बिना हम कम से कम सच स्वीकार कर सकते हैं। अगर कांग्रेस मजबूत बनना चाहती है, तो उसे अपनी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करना होगा। हालांकि, हार्दिक ने स्पष्ट किया कि उन्हें पार्टी सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है और उनकी शिकायतें केवल राज्य नेतृत्व से है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed