फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Less than normal rainfall in 14 states, bumper loss in Kharif crops

7 राज्यों में डबाडब पानी तो 14 में सामान्य से कम बारिश, खरीफ फसल में बंपर नुकसान

Thu, 12 Jul 2018 03:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
Less than normal rainfall in 14 states, bumper loss in Kharif crops

देश में मानसून की स्थिति उलटी पड़ रही है। कहीं इतनी बारिश हो रही है कि लोगों का जीना मुहाल है तो कही सूखे से लोग त्रस्त हैं। दक्षिण के राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिली है, जबकि उत्तर भारत का ज्यादातर इलाका सूखा है। आंकड़े बताते हैं कि किस तरह देश में मानसून की भविष्यवाणी के बाद उम्मीदें उलटी पड़ रही हैं। दक्षिण के राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिली है, जबकि उत्तर भारत का ज्यादातर इलाका सूखा है। 

विज्ञापन


बता दें कि मानसून के तय समय से 15 दिन पहले पूरे देश को घेरने के बावजूद अब तक 8% कम बारिश हुई है। 14 राज्यों में सामान्य से कम बारिश हुई है। उत्तर प्रदेश में 52% तो गुजरात में 46% कम बारिश हुई है। इसका असर खरीफ की फसल खास तौर पर धान और रुई की बुवाई पर पड़ा है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा कम बारिश से बेहाल हैं। पूर्वोत्तर के भी कई राज्यों में यही स्थिति है। चावल उत्पादक राज्य बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में इसका काफी बुरा असर देखने को मिला है। खरीफ सीजन में साल भर की 60% फसल का उत्पादन होता है। जबकि पिछले साल की तुलना में अब तक 15% कम बुवाई हुई है। 
विज्ञापन

 
राज्य    कम बारिश का प्रतिशत
उत्तर प्रदेश   52% 
गुजरात -46%
झारखंड -38%
दिल्ली   -33% 
बिहार -29% 
ओडिशा   -25% 
पश्चिम बंगाल -20%

 


अभी तक 7 राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई जबकि 16 राज्यों में सामान्य बारिश रिकॉर्ड की गई है। बता दें कि सबसे ज्यादा बारिश तमिलनाडु में हुई है। चीन में आए तूफान मारिया के चलते इस हफ्ते मध्य भारत में पहले ही अच्छी बारिश की उम्मीद जताई गई थी। कहा गया है कि मानसून जल्द सक्रिय होगा, जुलाई में अब तक 16% कम बारिश हुई है लेकिन मानसून के सक्रिय होने पर इसकी भरपाई हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक जुलाई के शुरुआती 10 दिनों में भी 16% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग कहना है कि सर्कुलेशन पैटर्न ठीक है। 17 जुलाई तक मानसून मजबूत होगा। इस माहर 1% ज्यादा बारिश की होने उम्मीद है। बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर के राज्यों में भी सामान्य से कम बारिश हुई है। जून में बारिश ने त्रिपुरा, असम, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में बाढ़ ने तबाही मचाई थी। इन राज्यों में बाढ़ से करीब 50 जानें गई। असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में सामान्य से कम बारिश हुई है। 24 घंटे में भारी बारिश से महाराष्ट्र, उत्तराखंड, असम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और गुजरात में 55 मौतें दर्ज की गईं। 


उधर मुंबई में मंगलवार को सीजन की सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां करीब 831% ज्यादा बारिश हुई। हालांकि अभी बंगाल की खाड़ी पर हलचल नहीं होने से मानसून सुस्त पड़ा हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के आसपास हलचल में कम है। जून से अब तक एक बार ही लो प्रेशर सिस्टम बना है। आमतौर पर इतने समय में कम से कर चार बार ऐसा पैटर्न बनता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed