फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Legal system expensive, big lawyers charge like taxis says Law Commission chairman

बड़े वकील टैक्सी की तरह हर घंटे व दिन के हिसाब वसूलते हैं फीस: विधि आयोग

Sat, 23 Sep 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Legal system expensive, big lawyers charge like taxis says Law Commission chairman
विधि आयोग के चेयरमैन जस्टिस बीएस चौहान ने कहा है कि भारतीय कानून व्यवस्था इतनी जटिल और खर्चीली है कि गरीब लोगों की न्याय तक पहुंच ही नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुकदमा लड़ना इतना खर्चीला है कि वह भी अपनी पैरवी केलिए बड़े वकील नहीं कर सकते। जस्टिस चौहान ने कहा है कि बड़े वकील टैक्सी की तरह घंटे और दिन केहिसाब से मुवक्किलों से फीस वसूलते हैं। 

जस्टिस चौहान ने कहा कि जमानत की शर्तों इतनी जटिल होती है कि गरीब व्यक्ति को वकील न मिले तो वह जेल से बाहर ही नहीं आएगा और उसे पूरी सजा जेल में काटनी पड़ती है। वहीं अमीरों को जमानत एडवांस में मिल जाता है। उन्होंने कहा कि सवाल यह उठता है कि आखिर हमारा लीगल सिस्टम और जमानत की शर्तों में इतनी जटिलता क्यों है। जस्टिस चौहान कैदियों केअधिकारों से संबंधित एक सेमिनार में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


जस्टिस चौहान ने अमीर और गरीब लोगों की न्याय तक पहुंच में भेदभाव के लिए बड़े वकीलों को जिम्मेदार बताया। बड़े वकील बड़े से बड़े अपराध में बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं सुप्रीम कोर्ट के जज पद से रिटायर हुआ हूं। अगर मुझे मुकदमा लड़ना हो तो मैं पैरवी के लिए बड़े वकीलों की सेवा नहीं ले सकता। बड़े वकील इतने बहुत महंगे हैं। वे टैक्सियों की तरह हर घंटे और हर दिन केहिसाब से चार्ज करते हैं। 


जस्टिस चौहान ने इस बात की भी वकालत की कि स्थानीय अदालतों अंग्रेजी की बजाए क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिससे कि गरीब लोगों अदालती कार्यवाही को समझ सकें। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में बहस करने केपीछे वजह यह भी होती है कि उनके गरीब मुवक्किल अदालती कार्यवाही को न समझ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed