{"_id":"66f14c1f81643e66d50c87b4","slug":"left-congress-in-kerala-attack-sitharaman-over-statement-on-ey-employee-death-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"EY India Row: केरल में लेफ्ट और कांग्रेस का वित्तमंत्री पर हमला, कहा- असंवेदनशील बयान के लिए मांगें माफी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EY India Row: केरल में लेफ्ट और कांग्रेस का वित्तमंत्री पर हमला, कहा- असंवेदनशील बयान के लिए मांगें माफी
Mon, 23 Sep 2024 04:38 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:38 PM IST
सार
EY India Row: केरल में सत्ताधारी दल माकपा और विपक्षी कांग्रेस ने ऑडिट प्रमुख ईवाई इंडिया में कार्यरत एक युवा सीए पेशेवर की हाल ही में हुई मौत पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा और उनसे माफी की मांग की है।
विज्ञापन
लेफ्ट और कांग्रेस का वित्त मंत्री पर हमला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक दिन पहले चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने ईवाई इंडिया में महिला कर्मी की मौत का हवाला देते हुए कहा था कि परिवारों को बच्चों को दैवीय शक्तियों के माध्यम से दबाव से निपटना सिखाना चाहिए। आप जो भी अध्ययन करते हैं और जो भी काम करते हैं, आपके पास उस दबाव को संभालने के लिए आंतरिक शक्ति होनी चाहिए और यह केवल दिव्यता के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। भगवान पर विश्वास करें, हमें भगवान की कृपा की आवश्यकता है। अच्छा अनुशासन सीखें। आपकी आत्म शक्ति केवल इसी से बढ़ेगी।
केरल के मंत्री ने निर्मला सीतारमण पर साधा निशाना
वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री की इस टिप्पणी पर केरल में कांग्रेस पार्टी और सत्ताधारी दल माकपा ने पलटवार करते हुए निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है। मामले में केरल राज्य के पर्यटन और पीडब्ल्यूडी मंत्री पीए मोहम्मद रियास ने कहा कि निर्मला सीतारमण आईटी कर्मचारियों का शोषण करने वाले कॉर्पोरेट की संरक्षक बन गई हैं। उन्होंने कहा कि देश के आईटी क्षेत्र में कॉर्पोरेट शोषण के कारण मानसिक तनाव और संबंधित मौतें बढ़ रही हैं। रियास ने कहा, उन्हें अपना बयान वापस लेना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने बयान को बताया निंदनीय
वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि कॉरपोरेट जगत के लालच ने अन्ना सेबेस्टियन की जान ले ली। उन्होंने निर्मला सीतारमण के बयान को अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा, अन्ना जिस माहौल में काम करती थीं या प्रबंधन की आलोचना करने के बजाय वित्त मंत्री ने उनके माता-पिता का अपमान करना चुना। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आश्चर्य जताया कि अगर भगवान से प्रार्थना करना ही हर समस्या का समाधान है तो सरकार और कानून क्यों हैं।
विज्ञापन
जुलाई में हुई महिला सीए कर्मी की मौत
अन्ना सेबेस्टियन पेरायिल, जिन्होंने 2023 में चार्टर्ड अकाउंटेंट की कठिन परीक्षा पास की और अर्न्स्ट एंड यंग, पुणे कार्यालय में चार महीने तक काम किया, जुलाई में उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मां ने ईवाई इंडिया के चेयरमैन को लिखे एक पत्र के अनुसार, उनकी बेटी को एक नए कर्मचारी के रूप में बहुत ज्यादा काम का बोझ दिया गया था, जिसने उन्हें शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से प्रभावित किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन