फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Leaving Silk Road does not compromise its relations with China: Italian PM hints quitting China's BRI

BRI: 'सिल्क रोड छोड़ने से चीन के साथ संबंधों पर नहीं होगा असर', इटली की PM ने बीआरआई को छोड़ने के दिए संकेत

Sun, 10 Sep 2023 08:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 10 Sep 2023 08:41 PM IST
सार

BRI: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रविवार को कहा कि बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) को छोड़ने से चीन के साथ समझौतों में कोई असर नहीं होगा।

विज्ञापन
Leaving Silk Road does not compromise its relations with China: Italian PM hints quitting China's BRI
Giorgia Meloni, Li Qiang - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने रविवार को कहा कि बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) को छोड़ने से चीन के साथ समझौतों में कोई असर नहीं होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस पर फैसला लिया जाना बाकी है। इतालवी मीडिया ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन

इतालवी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, G20 शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मेलोनी ने चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात की और बीआरआई से बाहर निकलने की अपनी योजना साझा की। G-20 शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेलोनी ने चीनी सरकार के प्रमुख के साथ हुई बातचीत के बारे में बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेलोनी ने कहा, हम अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को कैसे गहरा कर सकते हैं, इस पर सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक बातचीत हुई। मैं चीन की यात्रा करने की अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखने का इरादा रखती हूं। जब हमारे पास हमारे द्विपक्षीय सहयोग और इसे विकसित करने के बारे में अधिक जानकारी हो तो चीन जाना अधिक समझ में आता है।
 

विज्ञापन

उन्होंने आश्वासन दिया कि सिल्क रोड (बीआरआई) छोड़ने से संबंधों से समझौता नहीं होगा, लेकिन फैसला लिया जाना बाकी है। मेलोनी ने कहा, इतालवी सरकार   को बीआरआई फोरम में आमंत्रित किया गया था, लेकिन कल हमने इसके बारे में बात नहीं की। 

 

इससे पहले 'कोरिएरे डेला सेरा' दैनिक ने खबर दी थी कि प्रधानमंत्री मेलोनी ने अपने समकक्ष को बीजिंग के लिए रणनीतिक परियोजना से बाहर निकलने के अपने इरादे से अवगत करा दिया है। हालांकि, ली कियांग ने इतालवी अधिकारियों की ओर से पुनर्विचार को उकसाने का एक अंतिम प्रयास किया।
 

इटली की प्रधानमंत्री ने कहा, जय जिक्र करना उचित है कि इटली बीआरआई के लिए हस्ताक्षर करने वाला एकमात्र जी-7 देश था। बीआरआई पुराने सिल्क रोड पर आधारित है, जो एक वैश्विक व्यापार और बुनियादी ढांचा योजना थी, जो शाही चीन को पश्चिम से जोड़ती थी।  मेलोनी ने अफ्रीका के बारे में भी बात की और कहा, 'हम इसे भी हमारी सफलता मानते हैं। अफ्रीका भी उन केंद्रीय मुद्दों में से एक होगा जिसे हम अगले साल जी-7 (इटली की अध्यक्षता के तहत) में लाएंगे। 
 

शुक्रवार को भारत पहुंची इटली की प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। मार्च 2023 में अपनी राजकीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी की यह दूसरी भारत यात्रा है। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर संतोष जताया। उन्होंने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति का भी जायजा लिया और रक्षा और नई और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed