{"_id":"657f09015e4180aa8a0632e5","slug":"leader-of-the-congress-party-in-lok-sabha-adhir-ranjan-chowdhury-writes-a-letter-to-lok-sabha-speaker-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parliament Session: अधीर रंजन ने बिरला को पत्र लिखा, संसद की सुरक्षा में चूक और निलंबित सांसदों पर कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Parliament Session: अधीर रंजन ने बिरला को पत्र लिखा, संसद की सुरक्षा में चूक और निलंबित सांसदों पर कही यह बात
Sun, 17 Dec 2023 08:13 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 17 Dec 2023 08:13 PM IST
सार
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि जिन कारणों से हाल में 13 सदस्यों को निलंबित किया गया, मैं आग्रह करूंगा कि इस मामले को समग्र रूप से फिर से देखा जाए और निलंबन को रद्द करने और सदन में व्यवस्था बहाल करने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने लिखा कि जिन कारणों से हाल में 13 सदस्यों को निलंबित किया गया, मैं आग्रह करूंगा कि इस मामले को समग्र रूप से फिर से देखा जाए और निलंबन को रद्द करने और सदन में व्यवस्था बहाल करने के लिए उचित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्र में आधीर रंजन ने कहा कि जहां तक संसद की सुरक्षा का सवाल है तो सुरक्षा तंत्र के संबंध में सिर्फ जांच ही नहीं,बल्कि इसमें जरूरी सुधार की तत्काल जरूरत है। इसके लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। मामले में उस पहलू की भी जांच करने की जरूरत है, जिनकी वजह से युवा इस तरह के दुस्साहस करने को मजबूर हो रहे हैं और खुद को खतरे में डाले रहे हैं। उनके परिवारों और दोस्तों की दुर्दशा पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन