फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lawyer writes a letter to PM Narendra Modi: appeals intervention to stop cruelty to animals

सुप्रीम कोर्ट के वकील ने पीएम को लिखा पत्र: पशुओं पर क्रूरता रोकने के लिए की हस्तक्षेप की मांग 

Sat, 10 Apr 2021 05:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 10 Apr 2021 05:49 AM IST
सार

  • बीते दिनों तमिलनाडु के नीलगिरी में एक हाथी पर जलता टायर फेंकने समेत महाराष्ट्र, गोवा व तेलंगाना में कई जगहों पर कुत्तों के साथ बर्बरता की घटनाओं के बाद पशु अधिकार कार्यकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील शुभम अवस्थी ने लिखा था

विज्ञापन
Lawyer writes a letter to PM Narendra Modi: appeals intervention to stop cruelty to animals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

देश में पशुओं पर दिन-ब-दिन बढ़ती क्रूरता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसके लिए हाल ही में खुद पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर क्रूरता करने वालों को कड़ा दंड देने और मानव-पशु संघर्ष घटाने में उनके हस्तक्षेप की गुजारिश की गई है।

विज्ञापन


कार्यकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील ने लिखा पत्र
यह पत्र बीते दिनों तमिलनाडु के नीलगिरी में एक हाथी पर जलता टायर फेंकने समेत महाराष्ट्र, गोवा व तेलंगाना में कई जगहों पर कुत्तों के साथ बर्बरता की घटनाओं के बाद पशु अधिकार कार्यकर्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील शुभम अवस्थी ने लिखा था। इसमें उन्होंने इंसानों द्वारा की जाने क्रूरता के पीछे कठोर दंड का अभाव बताया है।
विज्ञापन


अवस्थी के मुताबिक, पशुओं पर जुल्म करने वाले अकसर 50 रुपये का जुर्माना देकर छूट जाते हैं। भारत में किसी जमाने में लोग पशुओं के साथ सौहार्द से रहते थे लेकिन अब लगता है कि बेजुबानों की जान की परवाह ही नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवस्थी ने पत्र में पीएम से इस मुद्दे पर गौर करने की उम्मीद जताई है। उन्होंने इससे पहले केरल में गर्भवती हथिनी को मारने की घटना के बाद मानव-पशु संघर्ष कम करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed