फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lathi charge during BJPs bandh in North Bengal internet suspended in Kaliaganj

West Bengal: उत्तर बंगाल में भाजपा के बंद के दौरान लाठीचार्ज, कालियागंज में इंटरनेट स्थगित

Fri, 28 Apr 2023 10:02 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 28 Apr 2023 10:02 PM IST
सार

उत्तर दिनाजपुर और उत्तरी बंगाल के छह जिलों में जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। यहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में कुछ जगह झड़प हुई। बंद के दौरान भारी पुलिसबल की तैनाती की गई।

विज्ञापन
Lathi charge during BJPs bandh in North Bengal internet suspended in Kaliaganj
उत्तर बंगाल में भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कालियागंज में भगवा दल के कार्यकर्ता की हत्या और किशोरी की मौत के खिलाफ शुक्रवार को भाजपा के 12 घंटे के बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए कई जगह पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई जगह बसों को निशाना बनाया गया और तोड़फोड़ की गई। तनाव को देखते हुए कालियागंज में धारा 144 लागू कर 30 अप्रैल की सुबह तक इंटरनेट सेवाओं को स्थगित किया गया है। बंद के दौरान कई लोगों को पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

विज्ञापन



उत्तर दिनाजपुर और उत्तरी बंगाल के छह जिलों में जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। यहां भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में कुछ जगह झड़प हुई। बंद के दौरान भारी पुलिसबल की तैनाती की गई। प्रदर्शनकारियों ने कई जगह सड़कों को जाम कर दिया। रेल पटरियों पर भी प्रदर्शनकारी जमा हो गए। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बसों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी, रायगंज, कालियागंज, तूफानगंज, बलरामपुर, कूचबिहार शहर में शुक्रवार को सुबह छह बजे शुरू हुई 12 घंटों की हड़ताल के कारण दुकानें और बाजार बंद रहे। दार्जिंलिंग और मालदा में बंद का बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा। यहां दुकानें खुली रहीं। उधर, भाजपा के बंद के विरोध में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बंद के खिलाफ जवाबी रैलियां निकालीं और लोगों से सामान्य जनजीवन को सामान्य बनाए रखने का आग्रह किया।

विज्ञापन

भाजपा विधायक ने राज्यपाल को लिखा पत्र
भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखा है और उन दो घटनाओं में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है, जहां कथित तौर दो लड़कियों की हत्या कर दी गई। पत्र में कहा गया है कि परिवारों को राजनीतिक निष्क्रियता के कारण न्याय नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed