फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Latest Hindi News LIVE Updates: covid-19 Covid-19 Cases rise for 9th day longest rise since September news strain Maharashtra Kerala

संक्रमण के बढ़ते आंकड़े डरा रहे : केरल और महाराष्ट्र में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

Wed, 24 Feb 2021 01:24 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 24 Feb 2021 01:24 PM IST
सार

  • केंद्र ने कई राज्यों में भेजे उच्च स्तरीय दल
  • दल जिला प्रशासन के साथ काम करेंगे 

विज्ञापन
Latest Hindi News LIVE Updates: covid-19 Covid-19 Cases rise for 9th day longest rise since September news strain Maharashtra Kerala
covid 19 test - फोटो : iStock

विस्तार

पिछले एक साल से देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है। कई राज्यों में बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। वहीं अब वायरस का नया स्ट्रेन मुश्किलें बढ़ा रहा है। ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के बाद भारत में भी कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पैर पसारता नजर आ रहा है। भारत में कोविड-19 वायरस के दो नए स्ट्रेन का पता चला है। इससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि देश में कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक हो सकता है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को पत्र लिखा है, जिसमें वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आरटी-पीसीआर जांच समेत हर संभव उपाय करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

 


इन राज्यों के लिए कोविड नियंत्रण टीमें बनाईं

केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मप्र, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के लिए उच्च स्तरीय टीमें बनाई हैं, जो कोविड के प्रसार को रोकने में सहयोग करेंगीं। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि ये टीमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगी। 

नया स्ट्रेन अधिक घातक : विशेषज्ञ
पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के डायरेक्टर ने इस बात की आशंका जताई है कि देश में कोरोना का नया स्ट्रेन और अधिक घातक हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में पाया गया कोरोना का नया स्ट्रेन (यूके स्ट्रेन) ज्यादा घातक है। ये नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक हो सकता है, ऐसे में हमें कोरोना के नए मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए हर संभव सावधानी बरतनी चाहिए। 

महाराष्ट्र के मंत्री भुजबल के पांच कर्मी संक्रमित

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल के कोरोना संक्रमित पाए जाने के  बाद उनके स्टॉफ सदस्यों की भी जांच कराई गई। इनमें से पांच कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed