{"_id":"64f6d993fc94daac9503d506","slug":"late-kerala-chief-minister-oommen-chandy-s-name-still-appear-in-puthuppally-voter-list-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: निधन के बाद भी मतदाताओं की सूची में जिंदा हैं ओमन चांडी, बेटे ने कहा- परिवार को किया जा रहा प्रताड़ित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: निधन के बाद भी मतदाताओं की सूची में जिंदा हैं ओमन चांडी, बेटे ने कहा- परिवार को किया जा रहा प्रताड़ित
Tue, 05 Sep 2023 01:02 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:02 PM IST
सार
चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता के निधन के बाद काफी कम समय में उपचुनाव की घोषणा की गई थी। समय कम होने के कारण चुनाव आयोग को केरल के पूर्व सीएम का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
Oommen Chandy
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के पुथुपल्ली विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हुआ। मतदान के शुरू होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनका नाम भी निर्वाचन क्षेत्र के 1.76 लाख से अधिक मतदाताओं की सूची में शामिल था। पुथुपल्ली में जॉर्जियन पब्लिक स्कूल (सीबीएसई) मतदान केंद्र पर मतदाता सूची में चांडी का नाम क्रमांक 647 पर मौजूद था।
चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता के निधन के बाद काफी कम समय में उपचुनाव की घोषणा की गई थी। समय कम होने के कारण चुनाव आयोग को केरल के पूर्व सीएम का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। सूत्रों ने बताया कि मतदाता केंद्र पर भौतिक सूची में उनका नाम मैन्यूनल रूप से हटा दिया गया था।
मतदान के बीच भी आरोप प्रत्यारोप जारी रहा। चांडी के बेटे चांडी ओमन ने दावा किया कि उनके पिता और परिवार को 20 वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा है। पूर्व सीएम के इलाज पर लगे आरोपों पर ओम्मन ने कहा कि वह चाहते थे कि उनके पिता को अच्छी उपचार सुविधा मिले, जिसके लिए उन्हें अमेरिका भी ले जाया गया था।
विज्ञापन
ओम्मन पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र से यूडूअफ के उम्मीदवार हैं। वहीं एलडीएफ के उम्मीदवार और डीवाईएफआई के नेता जैक सी थोमस ने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र में कांग्रेस की तरफ से इन 53 सालों में कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि यूडीएफ विकास के विषय पर बहस करने से बचती है।