फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Last respects paid to Lance Naik Bappaditya Khutia who lost his life in road accident in Turtuk, Ladakh on May 27

Lance Naik Bappaditya Khutia: लांस नायक बप्पादित्य को कोलकाता में दी गई श्रद्धांजलि, गांव में होगा अंतिम संस्कार

Mon, 30 May 2022 01:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 30 May 2022 01:21 AM IST
सार

श्रद्धांजलि सभा के बाद बप्पादित्य खुटिया के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव पश्चिम मेदिनीपुर ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
Last respects paid to Lance Naik Bappaditya Khutia who lost his life in road accident in Turtuk, Ladakh on May 27
लांस नायक बप्पादित्य खुटिया को अंतिम श्रद्धांजलि - फोटो : ANI

विस्तार

लांस नायक बप्पादित्य खुटिया को आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि 27 मई को लद्दाख के तुरतुक में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी। इस हादसे में सेना के कुल सात जवानों की मौत हुई थी। श्रद्धांजलि सभा के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव पश्चिम मेदिनीपुर ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


बस 80-90 फुट नीचे श्योक नदी में गिरी थी
लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में 27 मई को भीषण सड़क हादसे में सेना के सात जवानों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 19 जवान गंभीर रूप से घायल भी हुए थे। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेह पुलिस ने बताया कि ड्राइवर अहमद शाह का बस से नियंत्रण हट जाने की वजह से बस (JK10 6245) लारगिब, पछतांग के पास सड़क से लगभग 80-90 फुट नीचे श्योक नदी में गिर गई।
विज्ञापन

 

ये हुए शहीद...
तुर्तुक हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना के सात जवानों में सूबेदार शिंदे विजय राव सरजेराव, नायब सब गुरुदयाल साहू, हवलदार एमडी सैजल टी, नायक संदीप पाल, जादव प्रशांत शिवाजी और रामानुज कुमार, लांस नायक बप्पादित्य खुटिया शामिल हैं।

केरल में किया गया जवान का अंतिम संस्कार
27 मई को लद्दाख के तुर्तक में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लांस हवलदार मुहम्मद शिलाज का अंतिम संस्कार कल केरल के मलप्पुरम में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed