फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Large-scale climatic phenomena conducive for monsoon IMD chief Mohapatra

IMD: बढ़ती गर्मी के बीच राहत देने वाली खबर, मौसम विभाग ने बताया कब दस्तक देगा मानसून; जानें

Fri, 05 Apr 2024 04:40 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 05 Apr 2024 04:40 PM IST
सार

IMD:  भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मत्युजंय महापात्र ने बताया है कि भारत में बड़े पैमाने पर हो रही जलवायु संबंधी घटनाएं मानसून के लिए अनुकूल हैं। जुलाई से सितंबर के बीच अच्छी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन
Large-scale climatic phenomena conducive for monsoon IMD chief Mohapatra
IMD महानिदेशक मत्युजंय महापात्र - फोटो : PTI

विस्तार

अप्रैल महीने की शुरूआत में ही गर्मी से लोग परेशान हैं। देश का एक बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी से तप रहा है। इस बीच सवाल यह है कि आखिर बारिश कब लोगों को राहत देगी? भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मत्युजंय महापात्र ने मानसून को लेकर राहत देने वाली जानकारी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल जून के बाद अल नीनो की स्थिति कम होती दिख रही है, जो कि मानसून के लिए अच्छा संकेत है।  

विज्ञापन


अनुकूल स्थितियां पैदा कर रहा है अल नीनो
विभाग द्वारा अल नीनो की स्थितियों को देखने के बाद अंदाजा लगाया गया है कि बड़े पैमाने पर जलवायु संबंधी घटनाएं दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल स्थितियां पैदा कर रही हैं।  महापात्र ने कहा कि इस साल जून की शुरुआत तक अल नीनो का प्रभाव कम होता दिख रहा है। इस वजह से मध्य प्रशांत महासागर ज्यादा गर्म नहीं होगा और दक्षिण-पश्चिम मानसून पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। खास बात यह है कि दक्षिण पश्चिम मानसून की वजह से भारत में लगभग 70 प्रतिशत बारिश होती है। यह बारिश कृषि क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कुल मिलाकर यह वर्षा पर निर्भर भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छा संकेत है। बता दें कि भारत में 2023 के मानसून के मौसम में औसत से कम वर्षा हुई, जिसके लिए अल नीनो के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। चलिए पहले आपको समझाते हैं कि आखिर अल नीनो क्या है। 
विज्ञापन


क्या है अल नीनो? 
अल नीनो सदर्न ऑसिलेशन (ईएनएसओ) का एक हिस्सा है, जो मौसम और समुद्र से संबंधित एक प्राकृतिक जलवायु घटना को बताता है। ईएनएसओ के दो चरण होते हैं- अल नीनो और ला नीना। अल नीनो का अर्थ स्पेनिश भाषा में 'छोटा लड़का' है और यह एक गर्म चरण है। वहीं, ला नीना का मतलब 'छोटी लड़की' होता है जो ठंड का चरण है। प्रशांत महासागर में पेरू के निकट समुद्री तट के गर्म होने की घटना अल-नीनो कहलाती है। आसान भाषा में समझे तो समुद्र का तापमान और वायुमंडलीय परिस्थितियों में जो बदलाव आते हैं उस समुद्री घटना को अल नीनो का नाम दिया गया है। इस बदलाव के कारण समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब दस्तक देगा मानसून
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार जुलाई से सितंबर के मानसून सीजन के लिए ला नीना की अनुकूल स्थिति देखी जा सकती है। आसान शब्दों में कहें तो इस साल मानसून सीजन में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है, जिसे यह अच्छा संकेत कहा जा सकता है। ला नीना का भारतीय मानसून पर सकारात्मक असर देखा जाता है। इस महीने के अंत में मौसम विभाग द्वारा फिर एक बार दक्षिण-पश्चिम मानसून का पूर्वानुमान जारी किया जाएगा, जिससे स्थितियां और भी ज्यादा स्पष्ट हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed