{"_id":"59ad868c4f1c1b12278b5212","slug":"large-operation-on-indo-myanmar-border-before-pm-modi-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के दौरे से पहले भारत-म्यांमार बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी के दौरे से पहले भारत-म्यांमार बॉर्डर पर बड़ा ऑपरेशन
एजेंसी/ईटानगर/दिल्ली
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की स्पेशल फोर्स ने सोमवार को भारत-म्यांमार सीमा पर नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन (के) खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में एक उग्रवादी मारा गया जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान गोली लगने से एक सैनिक भी घायल हो गया।
विज्ञापन
पढ़ें: म्यांमार हिंसा: आग में घी का काम कर रही हैं सोशल मीडिया की फर्जी तस्वीरें
विज्ञापन
एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि अभियान की शुरुआत लॉन्गडिंग जिले के वोटनू गांव में सुबह करीब सात बजे से शुरू होकर देर शाम तक चला। स्पेशल फोर्स की टीम ने एनएससीएन (के) गुट का एक अस्थायी ठिकाना नष्ट कर दिया। अधिकारी ने बताया कि फोर्स को यहां से एक एके-47 राइफल, आयुध और रेडियो सेट बरामद हुआ।
विज्ञापन
पढ़ें: म्यांमार हिंसा: आपको भी झंकझोर देगी रोहिंग्या मुसलमानों की दर्दनाक दास्तां
उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को म्यांमार पहुंच रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच कुछ उग्रवादी समूहों द्वारा सीमा पार गतिविधियों समेत रक्षा व सुरक्षा सहयोग के मुद्दे पर बातचीत होगी। नई दिल्ली में सेना प्रमुख बिपिन रावत ने गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान एनएससीएन के खापलांग समूह के खिलाफ हुए चलाए गए अभियान पर चर्चा हुई।