फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Laptop, Tablet, iPad ban at the American Center in india

भारत स्थित अमेरिकन सेंटर में लैपटॉप, टैबलेट, आईपैड ले जाने पर रोक

Fri, 19 May 2017 03:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Fri, 19 May 2017 03:49 AM IST
विज्ञापन
Laptop, Tablet, iPad ban at the American Center in india

अगर आप अमेरिकन सेंटर में जाने की सोच रहे हैं तो अपना लैपटॉप, टैबलेट और आईपैड घर पर ही छोड़कर जाएं तो बेहतर होगा। क्योंकि अब इन जगहों पर इसे ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। 

विज्ञापन


खासकर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई स्थित अमेरिकन सेंटर में आगंतुकों को लैपटॉप, टैबलेट और आईपैड ले जाने पर बृहस्पतिवार से रोक लगा दी गई है। चेन्नई स्थित अमेरिकन सेंटर में पहले से ही सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि लैपटॉप, टैबलेट, नोटबुक, क्रोमबुक, आईपैड, किंडल और मैकबुक के सभी मॉडल के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में यह भी कहा गया है कि आगंतुकों को इन सभी सामानों को रखने के लिए कोई सुविधा नहीं दी जाएगी। हालांकि चेन्नई को छोड़कर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आगंतुकों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति है। 


अमेरिकी दूतावास के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी नीति में परिवर्तन के मद्देनजर आगंतुकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed