फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Language Controversy in Bhiwandi: SP Leader Azmi Questions Need to Speak Marathi, Sparks Row

Language Controversy: 'भिवंडी में मराठी में बोलने की क्या जरूरत?', सपा नेता आजमी के सवाल पर छिड़ा भाषा विवाद

Thu, 02 Oct 2025 02:12 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 02 Oct 2025 02:12 AM IST
सार

Abu Azmi: सपा नेता अबू अजमी ने भिवंडी में मराठी भाषा पर सवाल उठाया और कहा कि यहां मराठी बोलने की क्या जरूरत? बयान पर मनसे ने तीखा विरोध जताया। एनसीपी (सपा) सांसद सुरेश म्हात्रे ने मराठी भाषा के महत्व पर जोर दिया।

विज्ञापन
Language Controversy in Bhiwandi: SP Leader Azmi Questions Need to Speak Marathi, Sparks Row
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र इकाई के समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने बुधवार को उस समय विवाद खड़ा कर दिया जब उन्होंने भिवंडी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मराठी में बोलने की जरूरत पर सवाल उठाया और पूछा कि मराठी और हिंदी में क्या अंतर है। उन्होंने कहा कि मैं मराठी बोल सकता हूं, लेकिन यहां मराठी भाषा की क्या जरूरत है? दिल्ली या उत्तर प्रदेश में मराठी की कोई समझ नहीं होगी। उनका यह बयान व्यापक दर्शकों के लिए दिया गया था।

विज्ञापन


यह विवाद तब शुरू हुआ जब आजमी ने कल्याण रोड के चौड़ीकरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंडी शहर का दौरा किया, जहां मुस्लिम आबादी अच्छी-खासी है।
विज्ञापन


MNS का तीखा विरोध
इस टिप्पणी पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। ठाणे जिला अध्यक्ष पारेश चौधरी ने कहा कि अबू आजमी, आप महाराष्ट्र की राजनीति कर रहे हैं। जब आप महाराष्ट्र की राजनीति में हैं, तो उत्तर प्रदेश के भाइयों की परवाह क्यों करते हैं? भिवंडी महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में सिर्फ मराठी ही चलेगी। अगर आपको मराठी पर शर्म आती है, तो हम आपको मनसे की शैली में जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra News: ठाणे के उप नगर आयुक्त रिश्वत लेते गिरफ्तार, फ्लैट खरीद सौदे में रिटायर्ड पुलिस अफसर से ठगी

NCP नेता का रुख
भिवंडी से एनसीपी (सपा) के लोकसभा सांसद सुरेश म्हात्रे ने मराठी भाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि जहां हैं, वही की भाषा बोलना सबसे बेहतर है। उन्होंने बताया कि भिवंडी की मुस्लिम आबादी मुख्यतः हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में पारंगत है। वहीं, अन्य राज्यों जैसे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोग भी भिवंडी में अच्छे मराठी बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed