{"_id":"65103480caa2191d8a0fa343","slug":"landslide-causes-cave-in-on-nh-10-traffic-disrupted-between-sikkim-bengal-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशानी: भूस्खलन के कारण एनएच-10 को नुकसान, सिक्किम-बंगाल के बीच यातायात बाधित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
परेशानी: भूस्खलन के कारण एनएच-10 को नुकसान, सिक्किम-बंगाल के बीच यातायात बाधित
Sun, 24 Sep 2023 06:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, गंगटोक/दार्जिलिंग
पीटीआई, गंगटोक/दार्जिलिंग
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 24 Sep 2023 06:37 PM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए पूरी तरह से बंद है और इसे बहाल करने में कुछ दिन लगेंगे। हिमालयी राज्य और पश्चिम बंगाल के वाहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल और सिक्किम की पहाड़ियों में भारी बारिश के कारण रविवार को दार्जिलिंग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर भूस्खलन हुआ। इससे दोनों राज्यों के बीच प्रमुख धमनी संपर्क पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद भारी मात्रा में चट्टानें और कीचड़ पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया और सिलीगुड़ी से लगभग 30 किलोमीटर दूर बंगाल के सेठी झोरा में राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए पूरी तरह से बंद है और इसे बहाल करने में कुछ दिन लगेंगे। हिमालयी राज्य और पश्चिम बंगाल के वाहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि भारी वाहन की आवाजाही को केवल शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनुमति दी जाएगी और यह बंगाल के कलिम्पोंग जिले के रास्ते खुला रहेगा। इस मानसून में इस क्षेत्र में कई बार भूस्खलन हुआ और राजमार्ग अवरुद्ध हुआ है।
विज्ञापन
ओडिशा के कोरापुट में भूस्खलन के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं
ओडिशा में मनाबार और जराती स्टेशनों के बीच भारी भूस्खलन के कारण रविवार को ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) के वाल्टेयर डिवीजन की कोठावासला-किरंदुल लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। घटना शनिवार देर रात हुई और मलबे से पटरियां ढक गईं। वाल्टेयर डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक एके त्रिपाठी ने बताया कि बहाली का काम पूरे जोरों पर चल रहा है और रेलवे अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घ
विज्ञापन
कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
टना के कारण कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस और विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस को कोरापुट में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। इसी तरह, किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर को जेयपोर में शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया, जबकि जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस को भी जेयपोर में शॉर्ट-टर्मिनेट किया जाएगा। हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस को रायगढ़ा में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया।