{"_id":"58e82cd24f1c1bac2b5b3f51","slug":"landless-farmers-will-also-be-able-to-take-advantage-of-crop-insurance-scheme-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिहीन किसान भी ले सकेंगे फसल बीमा योजना का लाभ: सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भूमिहीन किसान भी ले सकेंगे फसल बीमा योजना का लाभ: सरकार
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट
Updated Sat, 08 Apr 2017 05:50 AM IST
विज्ञापन
भूमिहीन किसान भी अब फसल बीमा योजना योजना का लाभ ले सकेंगे। सरकार की तरफ से शुक्रवार को राज्य सभा में कहा गया कि बीमा प्रीमियम का भुगतान करने और समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद भूमिहीन किसान भी इस योजना का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बजट प्रक्रिया के पहले शुरू होने से अब विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत राशि अप्रैल के पहले सप्ताह में राज्यों तक पहुंच जाएगी। इससे पहले यह राशि मई के अंत तक पहुंचती थी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य इन योजनाओं का लाभ उठाएंगे और इसके लिए निर्धारित राशि को खर्च करेंगे।
विज्ञापन
पंजाब का का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने अभी तक फसल बीमा योजना लागू नहीं की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसानों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए नई सरकार निकट भविष्य में इसे लागू करेगी।
विज्ञापन
कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि यदि पंजाब सरकार इस योजना को अधिसूचित करती है तो भूमिहीन किसान जिस जमीन मालिक के खेत पर फसल उगा रहा है यदि उसके साथ उसने सहमति करार कर रखा है तो उसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों की दशा में सुधार के लिए विभिन्न मदों के तहत पंजाब को 586.55 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है।