फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lalu yadav birthday daughter misa bharti share photos on social media and wish her father

Lalu Yadav Birthday: राबड़ी ने खिलाया केक, बेटी मीसा भारती ने तस्वीरें शेयर कर किया इमोशनल ट्वीट

Fri, 11 Jun 2021 11:01 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 11 Jun 2021 11:01 AM IST
सार

आज लालू प्रसाद यादव अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। लालू की बेटी मीसा भारती ने ट्विटर हैंडल से अपने पिता की केक काटते हुए फोटो साझा की हैं। 

विज्ञापन
lalu yadav birthday daughter misa bharti share photos on social media and wish her father
मीसा भारती ने पिता संग मनाया उनका जन्मदिन - फोटो : Twitter - @MisaBharti

विस्तार

आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन है। लालू प्रसाद यादव आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके समर्थकों ने जन्मदिन की बधाई दी। हालांकि लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन


मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि पापा से ही जहां है, पापा जहां हैं वहीं जहां हैं! मीसा भारती ने अपने ट्विटर हैंडल से जो तस्वीरें साझा की हैं, उसमें लालू प्रसाद यादव जन्मदिन के मौके पर केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं लालू की पत्नी राबड़ी देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय जनता दल के नेता अपने पार्टी प्रमुख को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। पार्टी की ओर से इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की भी अपील की जा रही है। बता दें कि लालू प्रसाद यादव को कुछ दिन पहले चारा घोटाला मामले में कोर्ट से जमानत मिली है और वो दिल्ली में रह रहे हैं। 

लालू के परिवार वालों का कहना है कि लालू अस्वस्थ हैं और अभी कोरोना की वजह से उन्हें पटना वापस लाने में समझदारी नहीं है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप आज पटना में ही अपने पिता का जन्मदिन मनाएंगे। आज के दिन तेजप्रताप पटना में 74 पौधे लगाएंगे। इसके अलावा राजद के पटना कार्यालय में लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया है। यहां पर युवा कार्यकर्ता 200 यूनिट रक्तदन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed