{"_id":"588bc4014f1c1bbb7ecf7590","slug":"lalu-prasad-yadav-support-to-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के लिए हम ही काफी हैं, बीजेपी को दिल्ली से भी हटाएंगे: लालू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी के लिए हम ही काफी हैं, बीजेपी को दिल्ली से भी हटाएंगे: लालू
पटना (ब्यूरो)
Updated Sat, 28 Jan 2017 03:34 AM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने उत्तर प्रदेश चुनाव में जदयू के स्टैंड का समर्थन करते हुए कहा है कि यूपी में हम ही काफी हैं। हम सब एक है। एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि वहां अखिलेश की सरकार बनेगी और उसके बाद भाजपा को दिल्ली से हटाएंगे।
उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी और छोटी पार्टियों के बीच गठबंधन काफी है। जदयू ने यूपी में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। हम लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी, इसमें कोई शक नहीं है।
भाजपा की वहां हार होगी। वो वहां पैर जमाना चाहते हैं। महाराष्ट्र्र में भाजपा से शिवसेना के अलग होने के फैसले को राजद अध्यक्ष ने सही कदम बताया है। लालू ने कहा कि भाजपा अपने सहयोगी पार्टियों को तरजीह नहीं देती है। शिवसेना सही रास्ते पर है। चुनाव में भाजपा ने शिवसेना को यूज किया। दोनों की वहां सरकार है लेकिन शिवसेना के लोग उपेक्षा के शिकार हैं।