फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lalu Prasad Yadav Health Update Mumbai Hospital angioplasty Rashtriya Janata Dal chief news in hindi

Lalu Prasad Yadav Health: बिहार के पूर्व सीएम लालू हृदय रोग से पीड़ित; मुंबई के अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

Thu, 12 Sep 2024 04:09 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 12 Sep 2024 04:09 PM IST
सार

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक 76 साल की आयु में लालू ने दिल से जुड़ी कुछ समस्याएं बताईं। इसके बाद मुंबई के अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई।

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav Health Update Mumbai Hospital angioplasty Rashtriya Janata Dal chief news in hindi
लालू यादव (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में हो रहा है। लालू को दिल से जुड़ी समस्याओं की शिकायत के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञों ने लालू को एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी। डॉक्टरों की सलाह के बाद गुरुवार को लालू की एंजियोप्लास्टी की गई। बता दें कि लालू सेहत से जुड़ी कई गंभीर चुनौतियों से जूझ रहे हैं। लालू इससे पहले सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण करा चुके हैं। लालू के लिए किडनी उनकी बेटी ने दान की है। नाजुक सेहत को देखते हुए अदालत ने लालू को इलाज कराने की अनुमति दी है, जिसके आधार पर वे विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


10 साल पहले ऑपरेशन करा चुके हैं, अब किन डॉक्टरों ने लालू का इलाज किया
लालू की सेहत के बारे में सूत्रों ने बताया कि 10 सितंबर को उन्हें एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि 76 वर्षीय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री को चिकित्सा जांच के बाद एक या दो दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद है। 2014 में लालू इसी अस्पताल में महाधमनी वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी करा चुके हैं। साल 2018 और 2023 में फॉलो-अप के लिए लालू एक बार फिर इसी अस्पताल में आए थे। सूत्रों ने बताया कि लालू का इलाज करने वाली चिकित्सकों की टीम में डॉ संतोष डोरा और डॉ तिलक (सुवर्णा) शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर में रहने वाली बेटी के कहने पर कराया किडनी का इलाज
बता दें कि लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी ने पिता के लिए नवंबर, 2022 में किडनी दान किया था। लंबे समय तक किडनी संबंधी बीमारियों से जूझने के बाद लालू ने सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण कराया था। खबरों के मुताबिक लालू 56 से अधिक तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। खबरों के मुताबिक लालू की दूसरी बेटी रोहिणी सिंगापुर में ही रहती हैं। लंबे समय तक बीमारी से जूझते रहे लालू ने बेटी रोहिणी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के बाद किडनी ट्रांसप्लांट कराने पर हामी भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed