{"_id":"59d6febc4f1c1ba8538b5f86","slug":"lalu-faces-cbi-inquiry-for-many-hours-in-railway-tender-scam-now-tejashawi-appears-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे टेंडर घोटाला: लालू के बाद तेजस्वी से होगी पूछताछ, पहुंचे CBI हेडक्वार्टर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेलवे टेंडर घोटाला: लालू के बाद तेजस्वी से होगी पूछताछ, पहुंचे CBI हेडक्वार्टर
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
रेलवे टेंडर घोटाले मामले में जांच सामना कर रहे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हेडक्वार्टर पहुंच गए हैं। इससे पहले सीबीआई ने पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से गुरुवार को कई घंटों तक पूछताछ की थी।
विज्ञापन
रेलवे टेंडर घोटाले को लेकर सवालों में घिरे लालू से सीबीआई ने करीब 7 घंटे तक सवाल-जवाब किए। ये पूछताछ भी सीबीआई के दिल्ली स्थित हेडक्वॉटर में हुई। बता दें कि लालू के अलावा उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी सीबीआई के रडार पर हैं। सीबीआई ने उन्हें भी पेश होने के लिए समन भेजा हुआ है और आज वे पूछताछ के लिए हाजिर हुए हैं।
विज्ञापन
Railway hotel tender case: Tejashwi Yadav reaches CBI office in Delhi pic.twitter.com/ncq5pFB35W
— ANI (@ANI) October 6, 2017
विज्ञापन
पूछताछ के बाद लालू ने पूछताछ के बाद एक बार फिर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। लालू के मुताबिक वे देश के सफल रेल मंत्रियों में से एक रहे हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में रेलवे को फायदे में रखा था।
नाराज लालू ने कहा कि रेलवे को फायदा पहुंचाने के बावजूद उन्हें घोटालों की जांच का सामना करना पड़ रहा है। सीबीआई की पूछताछ पर लालू ने कहा कि अधिकारी सिर्फ वो कर रहे हैं जैसा उन्हें केंद्र की ओर से निर्देश दिए जा रहे हैं।