फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lalu denied claims related Tejaswi 's resignation

लालू बोले-नीतीश ने कभी नहीं मांगा तेजस्वी का इस्तीफा, चलता रहेगा महागठबंधन

Wed, 26 Jul 2017 06:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 26 Jul 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
Lalu denied claims related Tejaswi 's resignation
फाइल फोटो
जेडीयू विधायकों की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने पहुंचे हैं। नीतीश के राज्यपाल से मिलने की सूचना पर बिहार के सियासी गलियारो में हलचल पैदा हो गई है। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे सकते हैं।
विज्ञापन


 इससे पहले नीतीश ने राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों  के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू विधायकों की बैठक हुई, जिसमें आनेवाले विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा भी की गई। हालांकि, लालू प्रसाद के बयान के बाद जेडीयू तेजस्वी पर कोई बड़ा फैसला भी ले सकती है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों की बैठक पटना में हुई। ये बैठक लालू प्रसाद यादव के घर हुई,जिसमें विधानसभा के सदस्यों ने तय किया है कि तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे। इसके साथ ही लालू प्रसाद यादव ने कहा कि महागठबंधन चलता रहेगा। दोनों दलों के बीच कोई तल्खी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार से मेरी बात होती रहती है। उन्होंने कभी भी तेजस्वी या किसी का भी इस्तीफा नहीं मांगा। उन्होंने कहा मैं अगले 3 दिनों के लिए रांची जा रहा हूं। नीतीश कुमार से बातचीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से कल शाम भी बात हुई थी। पर इस्तीफे की बात ही कभी नहीं आई।

हालांकि उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से इस तरह की कोई बात (गठबंधन तोड़ने) नहीं है। नीतीश को हमने ही मुख्यमंत्री बनाया है। हम उन्हें क्यों गिराएंगे। अगर नीतीश हमारा बोझ नहीं उठा सकते तो वे जानें।

 

बुरे वक्त से निपटने के लिए लालू ने बनाया प्लान B, माया-मांझी का लेंगे सहारा!

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि मीडिया बातों को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर रहा है। वो कह रहा है कि नीतीश कुमार का बीजेपी के लिए लार टपक रहा है। मैं सब बातों को समझता हूं। वैसे, उसके प्रति किसी भी तरह से अनादर का भाव हम बर्दास्त नहीं करेंगे।

बैठक में विधानमंडल दल ने तय किया है कि इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हमने महागठबंधन बड़ी मुश्किल से बनाया है। ये महागठबंधन कम से कम 5 साल तक तो चलता ही रहेगा। हमने 5 सालों के लिए सरकार बनाई थी, और हम सरकार चला रहे हैं। 

नीतीश ने कभी नहीं मांगा इस्तीफा, बीजेपी रच रही साजिश

आरजेडी विधायकों की बैठक खत्म होते ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश ने कभी मुझसे इस्तीफा नहीं मांगा। उन्होंने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि '' मैं बीजेपी और आरएसएस के कहने पर कभी इस्तीफा नहीं दूंगा।''


तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी षडयंत्र कर रही है और महागठबंधन को तोड़ना चाहती है। तेजस्वी ने सुशील मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी बिहारी नहीं वह बाहरी हैं इसलिए वह नहीं चाहते हैं कि बिहार का विकास हो।

बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम और लालू प्रसाद यादव के बेटे पर रेलवे में टेंडर को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। तेजस्वी के खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed