यूपी : आखिर एसडीएम ने क्यों की खुदकुशी, पत्नी पिंकी ने खोले कई राज, प्रशासन में मचा हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ावरा तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी हेमेंद्र कुमार कांडपाल ने रविवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे अपने सुरक्षा गार्ड की रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है।
मूलत: अल्मोड़ा के रहने वाले हेमेंद्र का परिवार मुरादाबाद में रहता है। वे यहां सरकारी आवास में अकेले रहते थे। रविवार सुबह वे केंद्रीय मंत्री उमा भारती के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां से लौटकर उन्होंने अपने फालोअर से खाना लगाने को कहा। इसी दौरान एक फोन आने के बाद वह सीधे बाहर पहुंचे और खाना खा रहे होमगार्ड संतोष की बंदूक को ले ली। इसके बाद अंदर कमरे में जाकर उन्होंने रायफल से खुद के सिर में गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
बच्चे की बीमारी से परेशान थे : एसपी
एसपी डा. ओपी सिंह ने बताया कि रिश्तेदारों से बात करने पर पता चला कि वे बच्चे की बीमारी के कारण परेशान थे। डॉक्टरों के अनुसार वे नींद की गोलियां भी लेते थे। कॉल डिटेल निकालकर कारणों का पता लगाया जाएगा।
पत्नी पिंकी ने खोले कई राज
काम के दबाव में की खुदकुशी : पत्नी
हेमेंद्र की पत्नी पिंकी ने बताया कि उन्होंने काम के दबाव में खुदकुशी की। बेटा मानसिक बीमार है इसलिए वे मुरादाबाद के आसपास ट्रांसफर चाहते थे। ट्रांसफर नहीं हुआ, इसलिए परेशान रहते थे।
बरेली के थे रहने वाले
हेमेन्द्र मूलत: बरेली के निवासी थे। उन्होंने 1996 बैच में नायब तहसीलदार के रूप में सरकारी सेवा प्रारंभ की थी। इसके उपरांत 2017 में पीसीएस अधिकारी बने। उपजिलाधिकारी के रुप में उनकी पहली पोस्टिंग मड़ावरा में थी।