फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lalit Modi announces dating Sushmita sen after calling her better half Social Media floods with reactions and Memes troll on marriage news in hindi

Lalit Modi-Sushmita Sen: 'जो काम भारत सरकार न कर पाई, वह सुष्मिता ने कर दिया', सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

Thu, 14 Jul 2022 10:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 14 Jul 2022 10:37 PM IST
सार

ट्विटर पर पत्रकार आदित्य राज कौल ने लिखा, "एक घंटे में नई जिंदगी शुरू करने से लेकर डेटिंग के एलान तक। ललित मोदी और सुष्मिता सेन को बधाई।" @garg_trupti हैंडल से लिखा गया- उन लोगों के लिए दो मिनट का मौन, जिन्हें लगता है कि 2-3 घंटे जिम करने से वे परफेक्ट दिख सकते हैं। 

विज्ञापन
Lalit Modi announces dating Sushmita sen after calling her better half Social Media floods with reactions and Memes troll on marriage news in hindi
ललित मोदी, सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में टी-20 लीग आईपीएल की नींव रखने वाले ललित मोदी ने गुरुवार को एक ट्वीट के जरिए बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन से शादी का एलान कर दिया। हालांकि, इस ट्वीट के कुछ मिनट बाद ही उन्होंने एक और ट्वीट में स्पष्ट किया कि हमने शादी नहीं की है, सिर्फ डेटिंग कर रहे हैं। मोदी के इन दोनों ट्वीट्स के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। ट्विटर यूजर्स ने इस मामले पर दोनों की जमकर खिंचाई की है। 
विज्ञापन

ट्विटर पर पत्रकार आदित्य राज कौल ने लिखा, "एक घंटे में नई जिंदगी शुरू करने से लेकर डेटिंग के एलान तक। ललित मोदी और सुष्मिता सेन को बधाई।" @garg_trupti हैंडल से लिखा गया- उन लोगों के लिए दो मिनट का मौन, जिन्हें लगता है कि 2-3 घंटे जिम करने से वे परफेक्ट दिख सकते हैं। अभिषेक दारुका नाम के यूजर ने ट्वीट किया- पैसे पर मेरा भरोसा फिर कायम हो गया। यूजर @ishubham96k ने लिखा, "ये क्या हुआ, ललित मोदी ने सुष्मिता सेन से शादी कर ली। कौन कहता है कि पैसे से खुशियां नहीं खरीदी जा सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेलू नाम के एक और यूजर ने पंचायत सीरीज से जुड़ा मीम पोस्ट किया। इसमें टैगलाइन थी- "मत देख विनोद देखा नहीं जाएगा।" ट्विटर हैंडल @bhisham1986 ने लिखा, "भारत सरकार ललित मोदी को पकड़ने में असफल रही, लेकिन सुष्मिता सेन कामयाब हुईं। इन दोनों का मेल देखिए। पैसा ही असली भगवान है।" एक यूजर @Sports__Buff ने कहा- "यह ललित मोदी की दूसरी सबसे बड़ी उपलब्धि है, आईपीएल अभी भी पहली सबसे बड़ी है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed