फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Laghu Udyog Bharati drew inspiration from RSS: Rajnath Singh

India Manufacturing Show: रक्षा मंत्री बोले- लघु उद्योग भारती को RSS से मिली प्रेरणा, MSME को देंगे पूरा सहयोग

Thu, 06 Nov 2025 07:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 06 Nov 2025 07:05 PM IST
सार

India Manufacturing Show: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लघु उद्योग भारती (एलयूबी) को आरएसएस से प्रेरणा मिली है और यह छोटे उद्योगों की आवाज बन चुका है। उन्होंने एमएसएमई को भरोसा दिलाया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी।

विज्ञापन
Laghu Udyog Bharati drew inspiration from RSS: Rajnath Singh
राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि लघु उद्योग भारती (एलयूबी) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से प्रेरणा मिली है। उन्होंने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को भरोसा दिलाया कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उनके प्रयासों में सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह सिंगापुर में सातवें इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो (आईएमएस-2025) के उद्घाटन सत्र को ऑनलाइन संबोधित कर रहे थे। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा, मुझे खुशी है कि लघु उद्योग भारती अब 'लघु' नहीं रही। उन्होंने कहा कि एलयूबी लगातार बढ़ रहा है और देशभर में अपनी पहचान बना चुका है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: '18 साल होते ही बड़ी संख्या में मतदाता पंजीकरण आवेदन...'; SIR के बीच अदालत की अहम टिप्पणी
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने संगठन की तारीफ तरते हुए कहा कि जिस तरह से यह स्थापित हुआ था,  यह छोटे उद्योगों की आवाज बन चुका है। सिंह ने कहा कि एलयूबी के लिए आरएसएस प्रेरणा का स्रोत रहा।

'आरएसएस से प्रेरित हुआ लघु उद्योग भारती'
उन्होंने कहा, निश्चित रूप से यह संगठन (एलयूबी) इस भूमिका में उभरने के लिए आरएसएस से प्रेरित हुआ। उनका मंत्र 'अहर्निशं सेवामहे' (दिन-रात सेवा में) यह स्पष्ट करता है कि वे हमेशा सेवा में रहना चाहते हैं, जैसे आरएसएस एक सदी से समाजा और राष्ट्र के लिए काम कर रहा है। यह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर रहा है। 


'आरएसएस से जीवनभर जुड़ा रहूंगा'
सिंह ने कहा कि वह खुद लंबे समय से आरएसएस से जुड़े हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, मैं आरएसएस से जुड़ा रहा, जुड़ा हूं और जीवनभर जुड़ा रहूंगा। उन्होंने एलयूबी और सभी छोटे उद्यमों से भारत को विकसित देश बनाने का आह्वान किया। 

ये भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय: बोत्सवाना दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू संसद को करेंगी संबोधित, अफ्रीकी देश पर दौरे की योजना जानिए

'कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी सरकार'
उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि लघु उद्योग भारती और सभी एमएसएमई भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यदि आप भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का एक कदम उठाते हैं, तो सरकार दस कदम चलने के लिए तैयार है। सिंह ने कहा कि यह समय एलयूबी और एमएसएमई के लिए आगे बढ़ने का सही अवसर है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed