फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lady cop suspended due to attend rave party in Mangalore

कार्रवाई: रेव पार्टी में हिस्सा लेने वाली महिला पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, कोविड नियमों के उल्लंघन कर चल रही थी पार्टी

Sat, 17 Apr 2021 09:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 17 Apr 2021 09:42 PM IST
सार

कर्नाटक में एक महिला पुलिस को रेव पार्टी में शामिल होना महंगा पड़ गया। पुलिस विभाग ने महिला पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
lady cop suspended due to attend rave party in Mangalore
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक में एक महिला पुलिस को रेव पार्टी में शामिल होना महंगा पड़ गया। पुलिस विभाग ने महिला पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि राज्य के हासन जिले के एक रिसॉर्ट में हाल में रेव पार्टी आयोजित की गई थी। इस पार्टी में महिला हेड कांस्टेबल भी शामिल हुई थीं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच कराई। जांच में पाया गया कि महिला कांस्टेबल पार्टी में शामिल हुई थीं। जिसके बाद तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर दिया गया। पुलिसकर्मी यहां के साइबर, आर्थिक और मादक द्रव्य (सीईएन) पुलिस थाने से संबद्ध थी।शहर के पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल को 'शक्तियों के दुरुपयोग' के आरोप में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


उसने छापा मारने वाले दस्ते के समक्ष कथित तौर पर दावा किया था कि वह मंगलुरु में अपराध शाखा से संबद्ध है।आयुक्त ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर रिसॉर्ट पर छापा मारने वाले पुलिसकर्मी से बहस की थी। आयुक्त शशि कुमार ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दी थी दबिश
बता दें कि पुलिस के एक दल ने 12 अप्रैल को तड़के हासन जिले का आलूर तालुक में होंकारावल्ली स्थित एक रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी पर छापा मारा था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर चल रही इस पार्टी में बेंगलुरु, मंगलुरु और उडुपी के कई युवा शामिल थे। पुलिस ने कई युवक और युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये बड़े घराने से तालुकात रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed