फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ladli Bahana vs Modi Guarantee Kailash Vijayvargiya VD Sharma Prahlad Patel Whose lottery will be held for CM

लाडली बहना vs मोदी की गारंटी: विजयवर्गीय-वीडी शर्मा व प्रहलाद के बयानों के मायने; CM के लिए किसकी लगेगी लॉटरी?

Wed, 06 Dec 2023 05:47 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 06 Dec 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार
चुनाव नतीजों के बाद से ही कुर्सी के लिए भाजपा दो धड़ों में बंटी हुई नजर आ रही है। एक धड़ा लाडली बहना को गेमचेंजर मान रहा है, दूसरा मोदी मैजिक को जीत का पूरा श्रेय दे रहा है।
loader
Ladli Bahana vs Modi Guarantee Kailash Vijayvargiya VD Sharma Prahlad Patel Whose lottery will be held for CM
Madhya Pradesh CM Faces - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में चुनाव होने के बाद से ही चर्चा जोरों पर है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? क्या शिवराज सिंह चौहान फिर से काबिज होंगे या फिर सूबे को नया मुखिया मिलेगा? लोकसभा चुनाव को देखते हुए फेरबदल होगा भी या नहीं? इन सब बातों को लेकर मंगलवार को दिल्ली में लंबा चिंतन-मंथन चला। इसी बीच तमाम दावेदारों ने दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाना शुरू कर दिया है, जबकि शिवराज चौहान भोपाल में डटे हुए हैं।



इस बीच में चर्चा छिड़ गई है, एमपी की जीत में शिवराज की लाडली बहना गेमचेंजर साबित हुई है या मोदी की गारंटी? यदि लाडली बहना को गेमचेंजर मानेंगे तो मुख्यमंत्री के लिए शिवराज का दावा मजबूत हो जाता है। मोदी की गारंटी को मानेंगे तो शिवराज की विदाई तय है। मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए भाजपा के नेता इसी आधार पर अपना-अपना दावा मजबूत करते नजर आ रहे हैं।


चुनाव नतीजों के बाद से ही कुर्सी के लिए भाजपा दो धड़ों में बंटी हुई नजर आ रही है। एक धड़ा लाडली बहना को गेमचेंजर मान रहा है, दूसरा मोदी मैजिक को जीत का पूरा श्रेय दे रहा है। लाडली बहना को पूरा क्रेडिट देने वाले अब तक खुलकर सामने नहीं आए हैं, लेकिन जो लोग इसे क्रेडिट नहीं दे रहे वह मुखरता से बोल रहे हैं। इससे साफ है कि जो लोग लाडली बहना को जीत का क्रेडिट नहीं दे रहे हैं, वह शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं देखना चाहते हैं।

क्यों कैलाश, वीडी और पटेल दे रहे मोदी मैजिक को श्रेय?
सूत्रों की मानें तो दूसरे धड़े ने हाईकमान तक फीडबैक पहुंचाया है कि जनता ने मोदी को वोट दिया है शिवराज सरकार को नहीं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तो नतीजों वाले दिन यानी 3 दिसंबर को ही इस प्रचंड जीत को मोदी के नाम समर्पित कर दिया है। विजयवर्गीय ने जीत में लाडली बहना योजना के योगदान वाले सवाल पर मीडिया को ही नसीहत दे दी कि ये दरबारी सवाल न पूछें। उन्होंने यह तक तर्क दिया कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कौन सी लाडली बहना योजना थी? विजयवर्गीय खुद को सीएम का दावेदार भी मानते हैं। परिणाम के बाद से ही उन्होंने दिल्ली में डेरा डाल रखा है। इस दौरान उनकी और अमित शाह के बीच दो दौर की बातचीत हो चुकी है।

यही नहीं दिल्ली पहुंचे मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी जीत का श्रेय मोदी मैजिक को दिया। उन्होंने इसे संगठन की रीति-नीति और प्लानिंग की विजय मुकर्रर किया। शर्मा ने 40 से 50 प्रतिशत वोट बटोरने को उपलब्धि मानते हुए उसे प्रचारित कर अपने नंबर बढ़ाए है। पीएम मोदी द्वारा पीठ थपथपाने और रोड शो में बगल में खड़ा करने के बाद शर्मा भी उम्मीद से है कि वे सीएम हो जाएं।

विजयवर्गीय-शर्मा के साथ दिल्ली पहुंचने वालों में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी रहे। चर्चा है कि पटेल सीएम बनने जा रहे है। परिणाम वाले दिन तो उन्होंने मोदी और संगठन की जीत बताया, लेकिन दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद बकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर एमपी की जीत का श्रेय मोदी और केंद्रीय नेतृत्व को दिया गया। 

सूत्र बताते है कि दिल्ली में कैलाश विजयवर्गीय और पटेल की मुलाकात भी हुई है। बताया जा रहा है कि विधायक गोपाल भार्गव भी दिल्ली बुलाया गया था। भार्गव तो चुनाव के दौरान ही खुद को सीएम बता चुके है। ऐसे में अब सबकी निगाहें केंद्रीय नेतृत्व पर है वह क्या सलूक करता है।

सिंधिया और तोमर ने की लाडली बहना की तारीफ
3 दिसंबर को भाजपा को बहुमत मिलने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवराज से मिलने पहुंचे थे। उस वक्त उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का नेतृत्व है। जब उनसे पूछा कि लाडली बहना योजना का कितना बड़ा रोल रहा तो उन्होंने कहा कि लाडली बहना का असर पूरी तरह से रहा है और ये गेमचेंजर है। इसका पूरा क्रेडिट शिवराज सिंह चौहान को जाता है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल की तरह लाडली के सवाल को खारिज नहीं करते। हाईकमान यदि सीएम के नाम पर चर्चा करता है तो सिंधिया मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज के नाम को खारिज करेंगे, इसकी संभावना बहुत कम है, जबकि मुरैना की दिमनी सीट से जीत के बाद नरेंद्र सिंह तोमर से पूछा गया कि जीत का क्रेडिट किसे देंगे, तो उन्होंने मोदी और लाडली बहना दोनों को दिया। तोमर मोदी और शिवराज दोनों को जीत का क्रेडिट दे रहे हैं। वे शिवराज के पुराने साथी हैं। मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान समिति के संयोजक भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed