फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ladengecoronase Gujarat 80 years old mother in law won battle with against Coronavirus with daughter in law

गुजरात: 80 वर्ष की सास ने बहू के साथ मिलकर जीती कोरना से जंग

Mon, 06 Apr 2020 01:59 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 06 Apr 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Ladengecoronase Gujarat 80 years old mother in law won battle with against Coronavirus with daughter in law
कोरोना वायरस (लॉकडाउन) - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात के गांधीनगर की 75 साल की विमलाबेन कानाबार के बाद अब 80 साल की इच्छाबेन पटेल ने भी कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। इच्छाबेन पटेल गांधीनगर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए अपनी बहु के साथ भर्ती थीं। दोनों ने सिर्फ 13 दिनों में ही कोरोना को हरा दिया।

विज्ञापन


शनिवार के दिन रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि उन्हें अभी 14 दिन के लिए घर में ही क्वारंटीन में रहना होगा। इच्छाबेन पटेल और उनकी बहू पीनलबेन को दुबई से लौटे पोते उमंग पटेल के कारण कोरोना का संक्रमण लगा था।
विज्ञापन


10 दिन से घर नहीं गए डॉक्टर अरूण
गांधीनगर सिविल अस्पताल में ही डॉक्टर अरूण मकवाना 10 दिन से अपने घर नहीं गए हैं। वो कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर में मेरा एक साल से छोटा बेटा है, उसे संक्रमण न हो इसलिए 10 दिनों से घर नहीं गया हूं। उनकी ड्यूटी गांधीनगर सिविल अस्पताल के स्पेशल वॉर्ड में लगी है। वे यहीं रहने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह यहां तैनात डॉ. अंजुम जोबान कहती हैं कि ड्यूटी पर आते समय पति और परिवार के सदस्य हौसला बढ़ाते हैं। इनसे मिली हिम्मत की वजह से ही इस संकट के समय में अपना काम कर पा रही हूं।


देश के हर हिस्से में तमाम डॉक्टर अपने घर परिवार को छोड़कर कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। वो हर वक्त मरीजों की सेवा में जुटे हैं और उन्हें ठीक कर वापस उनके घर लौटा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed