फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ladakh Standoff India fast tracked delivery of last batch of Apache attack choppers in eastern Ladakh

लद्दाख गतिरोध: इस तरह भारत ने अपने अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर्स को किया था तैयार

Tue, 07 Jul 2020 10:50 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 07 Jul 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Ladakh Standoff India fast tracked delivery of last batch of Apache attack choppers in eastern Ladakh
अपाचे हेलिकॉप्टर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारत और चीन के बीच पांच मई से जारी गतिरोध के बीच सोमवार को चीनी सेना कुछ किलोमीटर पीछे हट गई हैं। पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के मद्देनजर भारत ने अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर्स की आखिरी खेप को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनात किया हुआ है। इसके लिए केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण अधिसूचित अनिवार्य क्वारंटीन नियमों से बोइंग ठेकेदारों को छूट दी थी।

विज्ञापन

टीम ने उन पांच हेलिकॉप्टरों को इकट्ठा किया, जिन्हें भारत भेजा गया था और लद्दाख में तैनाती के लिए उड़ान परीक्षण के बाद जल्दी से उन्हें पठानकोट एयर बेस पर भेज दिया गया था। सरकार के एक उच्च सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘सेना सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहना चाहती थी। और वो यह था।’
विज्ञापन


भारत ने पिछले साल बोइंग की ओर से 22 एएच -64 अपाचे हेलिकॉप्टरों में से 17 को शामिल किया था जो 128 लक्ष्यों को ट्रैक कर सकते हैं, खतरों को प्राथमिकता दे सकते हैं और 16 लक्ष्यों को संलग्न कर सकते हैं। शेष पांच हेलिकॉप्टर मार्च के अंत तक भारत आने वाले थे। मगर कोरोना महामारी के कारण भारत में लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण हेलिकॉप्टरों को भारत भेजने की योजना को रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सुबह 8.45 पर फोन और उसके बाद वीडियो कॉल, इस तरह पीएलए ने पीछे खींचे कदम 


भारत को मई में उस समय झटका लगा था जब मई की शुरुआत में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलएल) के सैनिकों ने एलएसी पर आक्रामक पॉश्चर अपना लिया था। इसके बाद लद्दाख में चार प्वाइंट पर दोनों सेनाओं के बीच गतिरोध शुरू हो गया। यह स्पष्ट था कि गतिरोध बीजिंग के आदेश पर शुरू किया गया था। इसके बाद नई दिल्ली ने जवाब देने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी।

गतिरोध शुरू होने के कुछ दिन बाद भारतीय वायुसेना ने अपनी परिसंपत्तियां जैसे कि अपाचे हेलिकॉप्टर और 15 हैवी वेट चिनूक हेलिकॉप्टर्स को जम्मू और कश्मीर के पास स्थित एयरबेस पर भेजना शुरू कर दिया था। वायुसेना की बढ़ती गतिविधियों के बारे में पूछे जाने पर एक अधिकारी ने कहा था, ‘हम किसी भी हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed