{"_id":"64a93db4bfddd906ee0e51e7","slug":"labourer-killed-and-two-injured-after-soil-caves-in-on-them-at-construction-site-in-gujarat-news-and-updates-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: वड़ोदरा में एक निर्माण स्थल पर दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत और दो अन्य घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: वड़ोदरा में एक निर्माण स्थल पर दर्दनाक हादसा, एक मजदूर की मौत और दो अन्य घायल
Sat, 08 Jul 2023 08:40 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 08 Jul 2023 08:40 PM IST
सार
गुजरात के वड़ोदरा शहर में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक गड्डे में काम करने वाले मजदूर मिट्टी धंसने से उसमें समा गए और दबने से एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
गुजरात के वड़ोदरा शहर में शनिवार को एक निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक गड्डे में काम करने वाले मजदूर मिट्टी धंसने से उसमें समा गए और दबने से एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
देश में इन मानसून जमकर बरस रहा है और यही कारण था कि मिट्टी धंस गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मजदूर शहर के चकली सर्कल के पास एक बहुमंजिला इमारत की नींव के निर्माण के लिए काम कर रहे थे, तभी बारिश से गीली हुई मिट्टी ढह गई। उन्होंने बताया कि जब अभियान चलाया तब तक तीनों ढेर के नीचे दबे हुए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और उनमें से दो को जीवित बाहर निकालने में कामयाब रही, जबकि तीसरे व्यक्ति को जब बाहर लाया गया तो उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय मजदूर इमारत की नींव के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में काम कर रहे थे। अग्निशमन विभाग ने बताया कि मृतक की पहचान रमेश भील (35) के रूप में हुई, जो गुजरात के दाहोद जिले के लिमडी का रहने वाला था। अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान करीब दो घंटे तक चला।
बीएसएफ कर्मचारी को पाक एजेंट ने 'हनी ट्रैप' में फंसाया
गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक महिला पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटर के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी नीलेश बलिया पिछले पांच साल से बीएसएफ के भुज मुख्यालय में सीपीडब्ल्यूडी के विद्युत विभाग में कार्यरत था। एटीएस के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने बताया कि वह जनवरी 2023 में पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आया।
महिला ने आरोपी को हनीट्रैप में फंसाया। महिला को उसने बताया कि वह बीएसएफ के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता है। जोशी ने कहा, उसने उसे पैसे के बदले संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए राजी किया। एटीएस अधिकारी ने कहा कि बलिया को सूचना के बदले में कई यूपीआई लेनदेन के माध्यम से कथित तौर पर 28,800 रुपये का भुगतान किया गया था।
पुलिस अधीक्षक (एटीएस) सुनील जोशी ने कहा कि हमें जानकारी मिली कि कुटुच के भुज का निवासी नलीश बलिया जो बीएसएफ के सीपीडब्ल्यूडी के इलेक्ट्रिक कार्यालय में काम करता है। गुजरात एटीएस को जानकारी मिली कि नलेश बलिया पीआईओ (पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव) के संपर्क में था। वह पैसे के बदले पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी भेज रहा था।