{"_id":"666bfb09dbd6968ec80d773b","slug":"kuwait-fire-mortal-remains-of-31-indians-received-at-kochi-airport-political-leaders-pay-tributes-2024-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kuwait Fire: कुवैत से कोच्चि पहुंचे 31 मृत भारतीयों के शव, एयरपोर्ट पर तमाम राजनेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kuwait Fire: कुवैत से कोच्चि पहुंचे 31 मृत भारतीयों के शव, एयरपोर्ट पर तमाम राजनेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Fri, 14 Jun 2024 01:44 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:44 PM IST
सार
Kuwait Fire: कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वाले 45 भारतीयों के शव वायुसेना के विमान सुपर हरक्युलिस से कोच्चि एयरपोर्ट लाया जा चुका है। जहां केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और केरल के सीएम और मंत्रियों के साथ-साथ तमाम राजनेताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
कोच्चि में कुवैत अग्निकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि
- फोटो : ANI
विस्तार
कुवैत के मंगाफ इलाके के 12 जून को एक इमारत में लगी भीषण आग में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इनमें सबसे ज्यादा भारतीय मजदूर शामिल हैं। इस हादसे में मारे गए सभी 45 भारतीयों का शव वायुसेना के C30J विमान से केरल के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लाया गया। जहां केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी, केरल के सीएम पिनाराई विजयन के साथ-साथ राज्य सरकार के मंत्रियों ने सभी मृतकों को श्रद्धाजंलि अर्पित की है। बता दें कि मृत भारतीय मजदूरों में सबसे ज्यादा (23) केरल के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
कोच्चि में कुवैत अग्निकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि
- फोटो : ANI
ये देश के लिए बहुत बड़ी आपदा- विजयन
कोच्चि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 31 मृत भारतीयों के शवों को केरल में ही उतारा गया, जिसमें केरल के 23 मृतक, तमिलनाडु के 7 और कर्नाटक के एक मृतक का शव है। वहीं एयरपोर्ट मीडिया से बात करते हुए केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि ये सब केरल के लाइफलाइन थे, अग्निकांड में इतनी बड़ी संख्या में भारतीयों की मौत देश के लिए बहुत बड़ी आपदा है।

सीएम पिनाराई विजयन ने आगे कहा कि ये मृतक के परिजनों के लिए अपूरणीय क्षति है। कुवैत की सरकार ने मामले में कड़ी कार्रवाई की और भारत सरकार ने भी मामले में तत्परता से काम किया। ऐसे मामले दोबारा ना हो इसके लिए कुवैत सरकार को कार्रवाई करते हुए ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के प्रयास भी करने चाहिए। इस दौरान सीएम ने आशा जताई कि कुवैत सरकार की तरफ से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
कोच्चि में कुवैत अग्निकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि
- फोटो : ANI
ये काफी दुखद हादसा है- सुरेश गोपी
वहीं केंद्रीय पर्यटन और पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने भी सभी मृतकों को नमन करते हुए कहा कि विदेशों में काम करने वाले भारतीयों की कड़ी मेहनत के लिए राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें उच्च सम्मान दिया जाता है। ये काफी दुखद है।
वहीं केंद्रीय पर्यटन और पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने भी सभी मृतकों को नमन करते हुए कहा कि विदेशों में काम करने वाले भारतीयों की कड़ी मेहनत के लिए राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें उच्च सम्मान दिया जाता है। ये काफी दुखद है।
कोच्चि में कुवैत अग्निकांड के मृतकों को श्रद्धांजलि
- फोटो : ANI
बता दें कि कुवैत से भारतीयों के शव लाने के दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह भी मौजूदे थे, जिनके साथ तमिलनाडु के अल्पसंख्यक कल्याण और अनिवासी तमिल कल्याण मंत्री गिंगी के. एस. मस्तान ने भी कोच्चि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस दौरान सभी मृतकों को पुलिस की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। कोच्चि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 31 शवों के उतारे जाने के बाद बाकी के 14 शवों को उसी विमान से दिल्ली भेजा गया है।