{"_id":"58b993044f1c1b214e83176e","slug":"kundan-made-controversial-statement-on-kerala-cm-relieved-of-responsibilities-in-rss","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM का सिर काटकर लाने वाले बयान पर फंसा प्रचारक, RSS की कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CM का सिर काटकर लाने वाले बयान पर फंसा प्रचारक, RSS की कड़ी कार्रवाई
amarujala.com - presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Sat, 04 Mar 2017 08:00 AM IST
विज्ञापन
कुंदन चंद्रावत
- फोटो : ANI
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर विवादित बयान देने वाले मध्य प्रदेश के संघ प्रचारक कुंदन चंद्रावत को शुक्रवार को उनके दायित्व से मुक्त कर दिया गया। संघ नेता डॉक्टर एमएम वैद्य ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। वैद्य ने ट्वीट में चंद्रावत को दायित्व से हटाए जाने वाला पत्र भी लगाया है।
विज्ञापन
चंद्रावत ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के प्रति एक भड़काऊ बयान दिया था। उन्होनें अपने भाषण के दौरान कहा था कि विजयन हमारे सदस्यों की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं और जो विजयन का सिर काटकर लाएगा, उसे वो 1 करोड़ रुपये का इनाम देगें।
विज्ञापन
चंद्रावत के बयान वाला वीडियो-
#WATCH RSS Mahanagar Prachar Pramukh of Ujjain Kundan Chandrawat says, he'll reward the person who brings him Kerala CM P.Vijayan's head pic.twitter.com/yiBwWs6ftF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) March 2, 2017
"Kundan who made controversial statement (on Kerala CM) at Ujjain protest mtg, relieved of responsibilities in RSS," Dr MM Vaidya,tweets RSS pic.twitter.com/9TcoPH3UNB
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
Trending Videos
चंद्रावत के बयान से संघ ने पहले ही झाड़ लिया था पल्ला
फाइल फोटो
चंद्रावत के बयान से संघ ने गुरुवार को पल्ला झाड़ लिया था। संघ ने चंद्रावत के बयान से खुद को अलग करने संबंधी बयान जारी कर कहा था कि वह किसी भी तरह की हिंसा को प्रोत्साहित नहीं करता है।
उन्होनें भाषण के दौरान अपने शब्दों की सीमा लांघते हुए यह तक कह डाला कि मुख्यमंत्री का सिर काटकर लाने वाले को इनामी राशि देने के लिए वो अपनी संपत्ति तक बेचने को भी तैयार हैं। ये घोषणा उन्होनें उज्जैन में एक समारोह के दौरान की।
वहीं, केरल के सीएम विजयन ने कहा था कि संघ परिवार को इस काम का बहुत अनुभव है और इन्होंने कई लोगों के सिर लिए हैं।

धमकी से डरता नहीं हूं: सीएम
केरल के सीएम पिनराई विजयन
सीएम विजयन ने कहा था कि वो संघ परिवार की धमकियों से डरते नहीं है और अपना घूमना-फिरना जारी रखेंगे।
वही कुंदन चंद्रावत के इस भाषण पर सीताराम येचुरी ने पलटवार किया था। कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर कहा था कि ये बहुत ही अपमानजनक बयान है, जिसकी वह निंदा करते हैं। आरएसएस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को मारने की धमकी दे रहे हैं, इसका ये मतलब निकलता है कि ये लोग (आरएसएस कार्यकर्ता) सरकार की सुरक्षा और संरक्षण का आनंद ले रहे हैं और इसे गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं।
केरल में आरएसएस-बीजेपी के नेताओं की मौत का कारण मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को मानते हुए उन्होनें ऐसा भड़काऊ बयान दिया है। उल्लेखनीय है कि मई 2016 में विजयन के राज में आरएसएस-बीजेपी के 8वें नेता की हत्या की गई थी।