{"_id":"58190f984f1c1bc1324369b8","slug":"kunda-angry-holigoons-fires-at-the-house-neonatal-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडा: जी हुजूरी न करने से नाराज दबंगों ने घर पर की फायरिंग, नवजात की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कुंडा: जी हुजूरी न करने से नाराज दबंगों ने घर पर की फायरिंग, नवजात की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ कुंडा
Updated Wed, 02 Nov 2016 03:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय सुभद्रा गांव में जी हुजूरी न करने आने से नाराज दबंगों ने दीपावली के दिन एक व्यक्ति के घर पहुंचकर जमकर फायरिंग की। इसमें 10 माह के बच्चे की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है। उधर मासूम का शव घर लाए जाने पर नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम भी किया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के सराय सुभद्रा गांव निवासी वीरेंद्र मिश्र दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। उनका बेटा अजय मिश्र भी वहीं रहता है। दोनों दीपावली की छुट्टी पर गांव आए थे। इस दौरान उनकी बेटी आराधना पत्नी वीरेंद्र शुक्ला निवासी कालू सिंह का पुरवा भी अपने 10 माह के बच्चे वीर के साथ घर आई थी। दीपावली के दिन गांव के ही कुछ लोग स्कॉर्पियो से आए और फायरिंग कर वीरेंद्र को गालियां देने लगे। कुछ देर बाद घर के पुरुष सदस्य विवाद बचाने के लिए वहां से हट गए। आरोप है कि शाम को फिर वही लोग गालियां देते हुए घर तक चढ़ आए और फायरिंग करने लगे। फायरिंग के दौरान एक गोली खिड़की पर मार दी गई। इससे खिड़की पर खड़ी आराधना व उसके बेटे वीर को छर्रे लग गए। घर में चीखपुकार मची तो हमलावर भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे को संग्रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें इलाहाबाद ले गए जहां इलाज के दौरान मासूम वीर की मौत हो गई। जबकि गंभीर हालत में आराधना का इलाज चल रहा है। पुलिस ने वीरेंद्र मिश्र की तहरीर पर शराब माफिया अनूप सिंह, राजन सिंह, अखिलेश सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी धौरेहट, धौरेहट प्रधान लल्लन पटेल पुत्र ननकू पटेल, रघुबर निवासी राजू मिश्र पुत्र अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में घटना का कारण इन लोगों के घर पहुंचकर जी हुजूरी न करना बताया गया है। पुलिस ने राजू मिश्र को हिरासत में लिया है।