{"_id":"5b02345d4f1c1bdd408b6a70","slug":"kumarswamy-will-meet-with-rahul-and-sonia-today-and-will-talk-about-power-distribution","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुमारस्वामी के शपथग्रहण में शामिल होंगे सोनिया-राहुल, कल साफ हो सकती है सरकार की तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कुमारस्वामी के शपथग्रहण में शामिल होंगे सोनिया-राहुल, कल साफ हो सकती है सरकार की तस्वीर
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 22 May 2018 03:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार रात संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान तीनों नेताओं ने मंत्रिमंडल गठन और दोनों पार्टियों के बीच पोर्टफोलियो बंटवारे पर चर्चा की। और उन्होंने राहुल और सोनिया को शपथग्रहण में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि जदएस और कांग्रेस राज्य को स्थिर और मजबूत सरकार देंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार में पोर्टफोलियो बंटवारे का फैसला सोनिया और राहुल से बैठक के बाद लिया जाएगा।
विज्ञापन
जदएस नेता कुमारस्वामी 23 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह सोमवार को कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात करने और पोर्टफोलियो बंटवारे पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में थे। इससे पहले उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात कर कांग्रेस-जदएस सरकार बनाने की योजना पर चर्चा की।
विज्ञापन
जदएस ने कर्नाटक में विधानसभा चुनावों से पहले ही बसपा के साथ, जबकि कांग्रेस से चुनाव बाद गठबंधन किया था। कुमारस्वामी ने कहा कि पोर्टफोलियो बंटवारे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है। इसके अलावा सरकार बनाने के तुरंत बाद लिए जाने फैसलों पर भी बात नहीं हुई है।