फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kumaraswamy said ready of any type of inquiry in Phone tapping scandal

फोन टैपिंग मामले में किसी भी जांच के लिए तैयार हूं: एच डी कुमारस्वामी

Sun, 18 Aug 2019 09:01 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 18 Aug 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
kumaraswamy said ready of any type of inquiry in Phone tapping scandal
एचडी कुमारस्वामी - फोटो : फेसबुक
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कथित फोन टैपिंग मामले की सीबीआई जांच कराने की भाजपा सरकार की घोषणा पर रविवार को कहा कि वह किसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी तक से जांच के लिए तैयार हैं। राज्य के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने पिछली जनता दल (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार के समय के कथित फोन टैपिंग मामले की सीबीआई जांच की घोषणा की है।
विज्ञापन


फोन टैपिंग के आरोपों को पहले ही खारिज कर चुके कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें कोई भी जांच कर लेने दीजिए, चाहे वह सीबीआई जांच हो या किसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी से हो, या उन्हें ट्रंप से बात करने दें, और उनकी ओर से किसी के जरिए पूछताछ करने दें।
विज्ञापन


कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया ने सीबीआई जांच का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि भाजपा राजनीतिक बदले की भावना से केंद्रीय जांच एजेंसी का इस्तेमाल नहीं करेगी। इस बीच, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा कि टेलीफोन टैपिंग एक झूठ है और नफरत की राजनीति के लिए एक साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, कांग्रेस इस विषय पर बंटी हुई दिखाई दे रही है। जनता दल (एस) के नेता कुमारस्वामी ने इस मुद्दे के कवरेज को लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका कोई कुछ नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि मैं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के आचरण को देखता आ रहा हूं, उसका इरादा और प्रयास राज्य की राजनीति में कुमारस्वामी को लोगों से दूर रखना है। वे इसमें सफल नहीं होंगे।

कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि फोन टैपिंग मामले से उनका नाम क्यों जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मैं इसमें शामिल होता तो मैं घबरा जाता... मुझ पर अंगुली उठाये जाने के लिए कुछ भी नहीं है। 


गौरतलब है कि विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य करार दिए गए जनता दल (एस) विधायक ए एच विश्वनाथ ने पिछले सप्ताह एच डी कुमारस्वामी की सरकार पर फोन टैप करने और उनके समेत 300 से अधिक नेताओं की जासूसी कराने के आरोप लगाए। इसके बाद येदियुरप्पा ने यह घोषणा की है। विश्वनाथ जनता दल (एस) के प्रदेश प्रमुख रह चुके हैं और बाद में वह बागी हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed