फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kumar Vishwas slammed Delhi CM Arvind Kejriwal over pollution in Yamuna river news in Hindi

Pollution in Yamuna River: कुमार विश्वास ने उठाया यमुना में प्रदूषण का मुद्दा, अरविंद केजरीवाल को बताया 'लघुकाय लंपट'

Tue, 09 Nov 2021 06:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 09 Nov 2021 06:03 PM IST
सार

Pollution in Yamuna River: चुनाव के समय यमुना की तस्वीर बदल देने का दावा करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर यमुना की सफाई को लेकर उनके ही पुराने साथी कुमार विश्वास ने हमला बोला है।

विज्ञापन
Kumar Vishwas slammed Delhi CM Arvind Kejriwal over pollution in Yamuna river news in Hindi
कुमार विश्वास - फोटो : twitter.com/DrKumarVishwas

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के जहरीले झाग के बीच डुबकी लगाई थी। अब इसे लेकर कभी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद खास रहे प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने उन्हें निशाने पर लेते हुए तंज कसा है। 

विज्ञापन


कुमार विश्वास ने एक ट्वीट में जहरीले झाग के बीच खड़े लोगों की एक तस्वीर पोस्ट की और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को 'लघुकाय लंपट' करार दिया। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'भगीरथ जी स्वर्ग से गंगा, बादलों के जिस मार्ग से उतार कर लाए थे 'लघुकाय लंपट' जी यमुना को उसी रास्ते से दिल्ली लाए हैं और वह भी मुफ्त।'
विज्ञापन


वायु प्रदूषण के मुद्दे को लेकर भी छोड़े शब्द बाण
उन्होंने आगे लिखा, 'और हां, इस बार वायु प्रदूषण की जिम्मेदारी हरियाणा के किसानों पर रहेगी, पंजाब वालों पर नहीं, क्योंकि वहां कुछ महीनों में चुनाव हैं।' कुमार विश्वास का यह तंज केजरीवाल के चुनाव पूर्व के उन वादों को लेकर है जो उन्होंने सरकार बनने पर यमुना की सफाई के लिए किए थे। छह साल बाद भी यमुना नदी की हालत जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'झील बन गईं और झोल बन गए हम...' : विश्वास
एक अन्य ट्वीट में यमुना की कुछ और तस्वीरें साझा करते हुए कुमार विश्वास ने लिखा, 'झील बनाई जाएंगी, बन गईं झील और झोल बन गए हम।' इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट में एक पुराना वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें केजरीवाल चुनाव से पहले यमुना की सफाई का मुद्दा उठा रहे थे और नदी की तस्वीर बदलने के लिए पांच साल देने की अपील कर रहे थे


यमुना के हालात पर क्या कहती है दिल्ली सरकार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने इसे लेकर कहा कि नदी में जो झाग है वह ओखला बैराज इलाके में है। यह उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग के तहत आता है। इसलिए इसकी जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने कहा कि प्रदूषित पानी दिल्ली का नहीं है बल्कि यूपी और हरियाणा से दिल्ली को मिला तोहफा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed