{"_id":"6210e4786693e54c1e58b45b","slug":"kumar-vishwas-got-y-category-security-with-crpf-cover-narendra-modi-bjp-government-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"Y category security: कुमार विश्वास को सीआरपीएफ कवर के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई, गृह मंत्रालय का फैसला ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Y category security: कुमार विश्वास को सीआरपीएफ कवर के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई, गृह मंत्रालय का फैसला
Sat, 19 Feb 2022 06:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 19 Feb 2022 06:07 PM IST
सार
कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद केजरीवाल यह नहीं कह रहे हैं कि वे खालिस्तानियों का विरोध करेंगे। अगर वह ऐसा करते हैं, तो उसमें निवेश करने वाले लोग नाखुश होंगे।
विज्ञापन
कुमार विश्वास
- फोटो : twitter.com/DrKumarVishwas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थकों के साथ संबंध होने का आरोप लगाने वाले कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें सीआरपीएफ कवर के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमार ने कहा कि अरविंद केजरीवाल यह नहीं कह रहे हैं कि वे खालिस्तानियों का विरोध करेंगे। अगर वह ऐसा करते हैं, तो उसमें निवेश करने वाले लोग नाखुश होंगे। मैंने गुस्से में जो कहा और उसकी प्रतिक्रिया ने साबित कर दिया कि मैं सही था, न तो मैंने अपना इस्तीफा दिया और न ही उसमें मुझे हटाने की क्षमता थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि न तो मैंने वाई श्रेणी की सुरक्षा मांगी और न ही मुझे चाहिए। मुझे सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है। अपने नागरिकों की सुरक्षा के बारे में सोचना एजेंसियों और सरकार का काम है। मैं केजरीवाल से बात नहीं कर रहा हूं।
विज्ञापन
दरअसल, देश के चर्चित कवि कुमार विश्वास ने बुधवार को अपने पूर्व साथी अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक थे। कुमार ने कहा कि केजरीवाल ने एक बार उनसे कहा था कि वे या तो पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या स्वतंत्र राष्ट्र खालिस्तान के पहले प्रधानमंत्री।
विश्वास ने दावा किया था कि केजरीवाल को अलगाववादियों की मदद लेने में भी कोई परहेज नहीं है। पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए। तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।
मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला भी बताया था
उन्होंने दावा किया था कि केजरीवाल ने खुद के मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला भी बताया था। उस वक्त केजरीवाल ने कहा था कि मैं भगवंत मान और एचएस फूल्का को लड़वा दूंगा और मैं पहुंच जाऊंगा। आज भी वो उसी पथ पर हैं। एक दिन केजरीवाल ने कहा था कि आप चिंता मत करिए मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। जब मैंने अलगाववाद की बात कही तो उन्होंने कहा कि तो क्या हो गया अगर ऐसा होता तो स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा।