फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kuldeep Bishnoi Says I can persuade Ghulam Nabi Azad to join BJP

Ghulam Nabi Azad: 'मैं गुलाम नबी को भाजपा में शामिल होने के लिए मना सकता हूं', इस नेता ने किया दावा

Fri, 26 Aug 2022 01:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 26 Aug 2022 01:41 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे पांच पृष्ठ के त्यागपत्र में आजाद ने कहा कि वह  भारी मन से यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाली जानी चाहिए थी। 

विज्ञापन
Kuldeep Bishnoi Says I can persuade Ghulam Nabi Azad to join BJP
गुलाम नबी आजाद(पीटीआई) - फोटो : PTI

विस्तार

वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अब सियासत तेज हो गई है। विभिन्न पार्टियों के नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता कुलदीप बिश्नोई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस आत्म-विनाश, आत्मघाती मोड में है। मेरा सुझाव है कि राहुल गांधी अपने अहंकार को अलग रखें। गुलाम नबी आजाद भाजपा में आते हैं तो उनका स्वागत है। पार्टी मुझसे पूछे तो मैं उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए मना सकता हूं। मैं उन्हें किसी भी हाल में मना लूंगा बस पार्टी मुझे जिम्मेदारी दे। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आज पार्टी से सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वे काफी लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर नाराज चल रहे थे।

विज्ञापन


मेरे 2015 और गुलाम नबी के आज के पत्र में समानता: हिमंत बिस्वा सरमा
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गुलाम नबी आजाद का पत्र और 2015 में मेरे द्वारा लिखे गए पत्र को अगर आप पढ़ेंगे तो आपको काफी समानताएं मिलेंगी। कांग्रेस में सभी जानते हैं कि राहुल गांधी अपरिपक्व हैं। सोनिया गांधी पार्टी की देखभाल नहीं कर रही हैं, वह केवल अपने बेटे को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं। यह एक व्यर्थ प्रयास है। नतीजतन, पार्टियों के प्रति वफादार लोग इसे छोड़ रहे हैं। मैंने भविष्यवाणी की थी कि कांग्रेस के लिए एक समय आएगा जब केवल गांधीवादी हिस्से में रहेंगे और यह हो रहा है। राहुल गांधी वास्तव में भाजपा के लिए वरदान हैं।
विज्ञापन



गुलाम नबी का इस्तीफा बड़े अफसोस की बात: फारूक अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इंदिरा गांधी जी के वक्त से गुलाम नबी आजाद इनर कैबिनेट के सदस्य थे। आज भी सोनिया गांधी के बहुत करीब थे। यह बड़े अफसोस की बात है कि ऐसा क्या हो गया कि इन्हें इतना बड़ा फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में दरबारी संस्कृति:  जयवीर शेरगिल
एक दिन पूर्व कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले जयवीर शेरगिल ने कहा कि वास्तविकता में कांग्रेस में दरबारी संस्कृति के नेता परेशान हो रहे हैं। कई बड़े नेता अब कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed