फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kuch toh log kahenge: Tharoor reax to viral video of him in conversation with Supriya Sule in LS

वायरल वीडियो पर थरूर का जवाब: कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना, जानें पूरा मामला

Thu, 07 Apr 2022 10:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Apr 2022 10:35 PM IST
सार

वीडियो को लेकर थरूर ने ट्वीट किया कि जो लोग लोकसभा में मेरे और सुप्रिया सुले के बीच की संक्षिप्त बातचीत पर मजे ले रहे हैं, उनके लिए यह बताना चाहता हूं कि वह मुझसे नीति से संबंधित एक सवाल पूछ रही थीं, क्योंकि वह अगली वक्ता थीं।

विज्ञापन
Kuch toh log kahenge: Tharoor reax to viral video of him in conversation with Supriya Sule in LS
शशि थरूर - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने लोकसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सांसद सुप्रिया सुले के साथ उनकी बातचीत का एक वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह और सुप्रिया सुले नीति संबंधी एक प्रश्न के बारे में चर्चा कर रहे थे। इसके आगे उन्होंने कहा कि कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।

विज्ञापन


दरअसल, यह वीडियो लोकसभा में मंगलवार को नियम 193 के तहत यूक्रेन की स्थिति पर हुई चर्चा के समय का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला सदन में बोल रहे हैं और उसी समय उनके पीछे बैठीं सुप्रिया और थरूर आपस में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और लोग इस पर टिप्पणियां कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर थरूर ने ट्वीट किया कि जो लोग लोकसभा में मेरे और सुप्रिया सुले के बीच की संक्षिप्त बातचीत पर मजे ले रहे हैं, उनके लिए यह बताना चाहता हूं कि वह मुझसे नीति से संबंधित एक सवाल पूछ रही थीं, क्योंकि वह अगली वक्ता थीं। सुप्रिया धीरे-धीरे बोल रही थीं ताकि फारूक साहब को परेशानी नहीं हो। मैं उन्हें सुनने के लिए झुक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में एक अन्य ट्वीट में उन्होंने फिल्म ‘अमर प्रेम’ के मशहूर गीत की कुछ पंक्तियां लिखीं। उन्होंने लिखा, ‘‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना...।’’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed