Telangana: KTR बोले- राहुल गांधी ने कभी राजनीति को गंभीरता से नहीं लिया, राजनीतिक दल की बजाय NGO शुरू चलाएं
कैबिनेट मंत्री केटीआर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि देश में किसी एक व्यक्ति या सिर्फ किसी एक पार्टी के खिलाफ अंधघृणा करने के वजह से विपक्ष को एकजुट करने की आवश्यकता नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को राजनीतिक दल चलाने के बजाय एक गैर सरकारी संगठन (NGO) शुरू करना चाहिए क्योंकि उन्होंने कभी राजनीति को गंभीरता से नहीं लिया।
केटीआर ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति के प्रति गंभीरता की कमी इस बात से साबित होती है कि जब उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार छोड़ दिया और अपनी भारत जोड़ो यात्रा जारी रखी। राहुल ने गंभीर राजनीति करने के बजाय अमेरिका में 'मोहब्बत की दुकान' कार्यक्रम आयोजित किया। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीआरएस नेता ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की विफलता की वजह से कांग्रेस की जीत हुई है। इसमें कांग्रेस का कोई योगदान नहीं है।
केटीआर ने कहा कि बीआरएस का एजेंडा 'तेलंगाना मॉडल' को अन्य राज्यों में पेश करना है। कांग्रेस पिछले 70 वर्षों में देश के विकास में विफल रही। कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी विफल ही साबित हुई है, क्योंकि पार्टी ने कोई वैकल्पिक मॉडल नहीं बनाया।
सकारात्मक प्रभाव से हमें एकजुट होना है
कैबिनेट मंत्री केटीआर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि देश में किसी एक व्यक्ति या सिर्फ किसी एक पार्टी के खिलाफ अंधघृणा करने के वजह से विपक्ष को एकजुट करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि शासन के सकारात्मक प्रभाव से हमें एकजुट होना है। केटीआर ने कहा कि सब कुछ करने के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का विस्तार किया जाना चाहिए।
गैर भाजपाई और गैर कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात
हाल ही में सीएम केसीआर ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य गैर भाजपाई और गैर कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की है। केसीआर का आरोप है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों राष्ट्रीय पार्टी भारत का विकास करने में फेल रही हैं।
119 सीटों में से 100 सीटें जीतने का दावा
राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा के बाद से केसीआर ने महाराष्ट्र में तीन से चार जनसभाओं को संबोधित किया है। इसके अलावा पार्टी के साथ कई सारे नेता भी आस-पास के राज्यों से शामिल हो रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणामों पर केसीआर ने कहा था कि यह कांग्रेस की जीत नहीं है बल्कि मौजूदा सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश है। कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में एक बार फिर उनकी पार्टी सत्ता में आएगी। उनके पिता तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर सरकार बनाएंगे। उनका दावा है कि 119 सीटों में से उनकी पार्टी 90 से 100 सीटें जीतेगी। रामा राव का कहना है कि केसीआर सरकार के पिछले नौ सालों में यह साबित हो गया कि हम अन्य सरकार के मुकाबले बेहतर काम कर सकते हैं।