{"_id":"626c2203800e3411590f9f68","slug":"kt-rama-rao-says-telangana-is-better-than-andhra-pradesh-in-providing-electricity-and-water-like-basic-amenities","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना के मंत्री बोले: बिजली-पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में आंध्र प्रदेश से कहीं बेहतर है हमारा राज्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना के मंत्री बोले: बिजली-पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में आंध्र प्रदेश से कहीं बेहतर है हमारा राज्य
Fri, 29 Apr 2022 11:06 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:06 PM IST
सार
तेलंगाना सरकार में मंत्री केटी रामा राव ने दावा किया है कि हमारी सरकार अपने नागरिकों को बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में आंध्र प्रदेश से कहीं बेहतर है।
विज्ञापन
तेलंगाना सरकार में मंत्री केटी रामा राव
- फोटो : facebook/KTRTRS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना में नगरपालिका प्रशासन एवं शहरी विकास मंत्री केटी रामा राव ने शुक्रवार को दावा किया कि अपने नागरिकों को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में तेलंगाना आंध्र प्रदेश से बेहतर है। वह हैदराबाद में हाइटेक्स में हो रहे क्रेडाइ हैदराबाद प्रॉपर्टी शो एक्सपो के 11वें संस्करण के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रामा राव ने कहा कि हाल ही में मेरा एक दोस्त तेलंगाना में अपने गांव गया हुआ था। तेलंगाना लौटने के बाद उसने मुझे फोन किया और अनुरोध किया कि तेलंगाना के हर गांव से आंध्र प्रदेशतेलंगाना के मंत्री बोले: बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में आंध्र प्रदेश से कहीं बेहतर है हमारा राज्य के लिए बसों की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
रामा राव ने आगे कहा कि मेरे दोस्त ने मुझे बताया कि आंध्र प्रदेश में बिजली नहीं है, पानी नहीं है और सड़कों की हालात भी बहुत खराब है। तेलंगाना में रह रहे लोगों को आंध्र प्रदेश भेजिए ताकि वह वहां की स्थिति को समझ सकें। रामा राव ने आगे कहा कि मेरे दोस्त को तब जाकर कुछ बेहतर महसूस हुआ जब आंध्र प्रदेश से वह तेलंगाना लौट आया।
विज्ञापन